Skip to main content

शिवपुरी के छात्रावासों में व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए कलेक्टर श तैनात किए अधिकारी*अधिकारियों ने किया छात्रावासों का निरीक्षण।


शिवपुरी के छात्रावासों में व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए कलेक्टर श तैनात किए अधिकारी*
अधिकारियों ने किया छात्रावासों का निरीक्षण।
मुकेश गौड़ 
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा
शिवपुरी, 24 अगस्त 2026/कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान जिले में संचालित छात्रावासो में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा संचालित संस्थाओं में शासन की मूलभूत सुविधाओं और दैनिक व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

संबंधित अधिकारियों ने किया छात्रावास एवं आश्रमों का किया निरीक्षण*
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार सोमवार को राजस्व अधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा छात्रावासों  में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा संबंधित संस्थाओं में स्वच्छता तथा परिसर के आसपास की साफ-सफाई का अवलोकन किया। संबंधित छात्रावास अधीक्षक से छात्र/छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी ली। स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर और आवक-जावक पंजी की जांच की। संबंधित अधीक्षक को छात्रावास एवं आश्रमों में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। 

*संस्थाओं में मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा का लिया जाएगा जायजा*
कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को आवंटित संस्थाओं का निरीक्षण छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान संस्थाओं में नामांकन व दर्ज संख्या, भ्रमण के दिन उपस्थिति, बिजली-पानी की व्यवस्था, रसोई और भंडार गृह की स्थिति की विस्तृत जांच की जाएगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्रावास में सी.सी.टी.वी. कैमरे, सोलर पैनल, गीजर, शिकायत पेटी, बाउंड्री वॉल या तार फेंसिंग की उपलब्धता भी जांची जाएगी। इसके अलावा, छात्रावास प्रबंधन समिति के गठन, कोचिंग कक्षाओं के संचालन और करियर काउंसलिंग व जीवन कौशल शिक्षा के प्रशिक्षण की स्थिति का भी आंकलन किया जाएगा।

*भवन की स्थिति, सफाई और स्टाफ की उपस्थिति की होगी जांच*
निरीक्षण के दौरान संस्थाओं के भवनों के रखरखाव,  स्वच्छता तथा परिसर के आसपास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों को बालकों/बालिकाओं का उपस्थिति रजिस्टर, स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर और निरीक्षण/आवक-जावक पंजी की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही छात्राओं को प्रदान की जाने वाली दैनिक उपयोग की सामग्री की उपलब्धता और निरीक्षण के समय वार्डन व अन्य स्टाफ की उपस्थिति की जांच भी की जाएगी।सभी  अधिकारियों को निरीक्षण कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट तीन दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...