Skip to main content

शिवपुरी में ‘खेलो इंडिया युवा संवाद’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, खिलाड़ियों का सम्मान एवं प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ 
शिवपुरी, 27 अगस्त 2026/ युवाओं को खेल, अनुशासन, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया युवा संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन नोडल स्कूल हैप्पी डेज स्कूल एवं बाल शिक्षा निकेतन स्कूल में किया गया। 
खेल एवं युवा कल्याण विभाग और मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्त्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के युवाओं, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

*प्रधानमंत्री श्री मोदी का वर्चुअल संबोधन एवं प्रेरणादायी संदेश*
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल जुड़ाव रहा। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित युवाओं और 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री जी का संबोधन ध्यानपूर्वक सुना। 
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि खेलो इंडिया युवा संवाद के सफल कार्यक्रम के लिए मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। टेक्नोलॉजी के माध्यम से राज्य सरकार के अनेक मंत्रियों, संसद में मेरे सहयोगियों और माय भारत के लाखों वॉलंटियर्स का भी हृदय से अभिनंदन करता हूँ। 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे है, खेल जगत से जुड़े सभी साथियों को खेल दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं। यह दिन माँ भारती की महान संतान मेजर ध्यानचंद जी को याद करने का भी अवसर है। उन्होंने आगे मेजर ध्यानचंद जी के ऐतिहासिक योगदान का स्मरण कराते हुए खेल और फिटनेस को स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण की धुरी बताया।

*विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रतिभाओं का सम्मान*
इस भव्य कार्यक्रम में भारत सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय के दिशानिर्देशानुसार कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य अतिथि श्री विपुल जैमिनी एवं श्री अमरदीप शर्मा, विशेष अतिथि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मुस्क़ान शेख, खेल विभाग के अधिकारी डॉ. के. के. खरे, श्री गिरीश मिश्रा, श्री कमल सिंह बाथम तथा श्री महेंद्र उपाध्याय शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान खेलो इंडिया स्कीम और खेलों के नए आयामों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उदीयमान एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को शील्ड और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिले के सभी खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों के उत्साह से पूरा वातावरण खेलमय और ऊर्जावान बना रहा।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
6261010963

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...