भृगु भवन में श्रद्धापूर्वक हुआ हनुमान चालीसा पाठ
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा।
मुकेश गौड़ आशीष गौड
शिवपुरी। भृगु भवन में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान श्री हनुमान जी से सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में 👉कैलास नारायण भार्गव (पुरानी शिवपुरी) मुख्य कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री सी. वी. पांडे संरक्षक, महेश कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बी. के. शर्मा, ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल कुमार दुबे, कोषाध्यक्षअंकित तिवारी एवं गोपाल (आईटीबीपी) बालमुकुंदपरोहित राकेश मिश्रा जिला सचिव श्री नदकुमार शर्मा हरिशंकर भार्गव सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत सभी उपस्थितजनों ने भगवान श्री हनुमान जी की आरती की तथा प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने धार्मिक एवं सामाजिक एकजुटता के साथ ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।
सब पर नजर सब की खबर संपर्क 6261010963,6261010963
✍️
Comments
Post a Comment