Skip to main content

पुरानी अनाज मंडी में सजा साप्ताहिक जैविक हाट बाजार*आमजन ने की जैविक सब्जियों और फलों की जमकर खरीदारी**किसानों को मिला स्थानीय बाजार, रासायनिक जहर से मुक्त उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की पहल


पुरानी अनाज मंडी में सजा साप्ताहिक जैविक हाट बाजार*
आमजन ने की जैविक सब्जियों और फलों की जमकर खरीदारी*
*किसानों को मिला स्थानीय बाजार, रासायनिक जहर से मुक्त उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की पहल।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।
मुकेश गौड़ 
शिवपुरी23 अगस्त 2026/ जिला प्रशासन तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शिवपुरी की पुरानी अनाज मंडी परिसर में साप्ताहिक जैविक व प्राकृतिक हाट बाजार का सफल आयोजन किया गया। इस हाट बाजार में नगरवासियों और आमजन ने पहुंचकर जैविक व प्राकृतिक पद्धति से तैयार की गई ताजी सब्जियों और फलों की जमकर खरीदारी की।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को कृषि के क्षेत्र में जैविक कृषि और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही किसानों को बाजार भी उपलब्ध कराया जाए ताकि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

*जिले के सभी विकासखंडों से आए किसान*
जिला प्रशासन की पहल पर हर रविवार को आयोजित होने वाले इस हाट बाजार में जिले के विभिन्न विकासखंडों से प्राकृतिक व जैविक खेती करने वाले किसान अपने उत्पाद बेचने के लिए पुरानी अनाज मंडी परिसर में आए। किसानों ने प्राकृतिक तरीकों से उगाई गई जहर-मुक्त सब्जियां और फल आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराए। हाट बाजार के अवलोकन के दौरान नागरिकों ने जैविक खेती करने वाले किसानों के प्रयासों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

*जैविक उत्पादों से बढ़ेगी किसानों की आय*
कार्यक्रम के दौरान उप संचालक कृषि सह परियोजना संचालक (आत्मा) श्री मुनेश कुमार शाक्य ने उपस्थित किसानों को शासन की इस महत्वपूर्ण पहल के फायदों से अवगत कराया। इसके साथ ही विकासखंड शिवपुरी के नोडल अधिकारी (प्राकृतिक खेती) श्री रघुवीर सिंह यादव और एटीएम श्री सालिकराम धाकड़ ने मंडी परिसर में किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन एवं जन-जागरूकता संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।

सहायक तकनीकी प्रबंधक (आत्मा) श्री राहुल मौर्य ने बताया कि जैविक हाट बाजार के माध्यम से जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने किसानों को अपने उत्पाद सीधे बेचने के लिए एक सुलभ और सुरक्षित मंच प्रदान किया है। बिचौलियों के बिना सीधे उपभोक्ताओं तक उत्पाद पहुंचने से किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
*विभागीय अधिकारियों की रही सक्रिय सहभागिता*
जैविक हाट बाजार का आयोजन मृदा प्रयोगशाला प्रभारी श्री योगेंद्र शर्मा, आत्मा योजना के कर्मचारियों और कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुआ। कृषि विभाग द्वारा जिले के आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रति रविवार आयोजित होने वाले इस हाट बाजार में पहुंचकर प्राकृतिक व स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों का लाभ उठाएं।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ✍️

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...