सफाई कर्मचारियों की मांगों पर नगर पालिका की कार्रवाई शुरू वरिष्ठता सूची का किया प्रकाशनशहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए काम पर लौटने की अपील।
सफाई कर्मचारियों की मांगों पर नगर पालिका की कार्रवाई शुरू*
*वरिष्ठता सूची का किया प्रकाशन
शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए काम पर लौटने की अपील।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 30 अगस्त 2026/ पिछले कुछ दिनों से सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार हड़ताल से शहर में साफ सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। इस समस्या निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री यशवंत राठौर ने बताया कि पिछले 05 दिवस से सफाई कर्मचारियों के द्वारा जारी हड़ताल समाप्त कराने के लिये उनकी 11 में से 08 मांगे प्रथम दिवस स्वीकार कर उन पर कार्यवाही भी कर दी गई थी। शेष 03 मांगें, जो वरिष्ठ कार्यालयों के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही पूर्ण की जा सकेंगी, उनको भी कर्मचारी संगठन से चर्चा कर निकाय स्तर की आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों की मांग अनुसार विनियमितीकरण की मांग पूर्ण करने हेतु कर्मचारी सूची का प्रकाशन कर दिया गया है, जिसमें पूर्व में तैयार कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची को भी सम्मलित करते हुये उसकी प्रति कर्मचारी संगठन को दावे/आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि उक्त सूची में से कुछ कर्मचारियों का विनियमितीकरण किया जा चुका है, फिर भी कर्मचारी संगठन की मांग अनुसार जो सूची प्रकाशित की गई है उसमें उनके नाम भी शामिल हैं। जनहित में कर्मचारी संगठन की समस्त मांगों पर कार्यवाही की जा चुकी है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री यशवंत राठौर ने अपील भी की है। कर्मचारी तत्काल अपने कार्य पर लौटें और जन स्वास्थ्य की दृष्टि से सफाई कार्य संपन्न करें।
Comments
Post a Comment