Skip to main content

शिवपुरी सिंधिया जिले के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान विभिन्न लोकार्पण, भूमि पूजन एवं अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल*शिवपुरी, कोलारस एवं पिछोर क्षेत्र को मिलेगी कई विकास कार्यों की सौगात।

 शिवपुरी सिंधिया  जिले के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान विभिन्न लोकार्पण, भूमि पूजन एवं अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल
*शिवपुरी, कोलारस एवं पिछोर क्षेत्र को मिलेगी कई विकास कार्यों की सौगात।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 26 अगस्त 2026/ केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक शिवपुरी जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शिवपुरी, कोलारस एवं पिछोर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमि पूजन, निरीक्षण तथा स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।  

निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 अगस्त को दोपहर में ग्राम अछरौनी पहुंचेंगे, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अछरौनी का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे ग्राम चमरौआ सब-स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। उप तहसील बामौरकलां का लोकार्पण एवं ग्राम पिपरा सब-स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। ग्राम धपौरा से तेरई रोड एवं ग्राम भगारी से रामपुरा-टपरन रोड का भूमि पूजन करेंगे। इसके पश्चात होटल पी.एस. रेसीडेंसी में आयोजित कैट ग्वालियर-चंबल संभागीय व्यापार एवं उद्योग सम्मेलन में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम टूरिस्ट विलेज शिवपुरी में करेंगे। 
इसी प्रकार 1 सितम्बर को श्री चिंताहरण मंदिर में दर्शन उपरांत नव-विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशन शिवपुरी का दौरा करेंगे तथा पोहरी रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण करेंगे। सिंहनिवास एवं रातौर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके उपरांत तानपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तानपुर का लोकार्पण, ग्राम सिंहनिवास सब-स्टेशन का लोकार्पण, शासकीय माध्यमिक स्कूल भवन सिंहनिवास का भूमि पूजन एवं उप तहसील ठर्रा का लोकार्पण करेंगे। पाली-राजगढ़ रोड का भूमि पूजन, कुम्हरौआ से बागरोद रोड (वाया पिपरौदा) का भूमि पूजन, ग्राम कार्या में हाई स्कूल भवन का लोकार्पण, ग्राम पंचायत भवन खरई का लोकार्पण तथा पड़ोरा चौराहा पर आरसीसी रोड का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद लुकवासा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। बिजरौनी बायपास रोड एवं दौलतपुर से साईखेड़ा रोड का भूमि पूजन करेंगे। कोलारस में स्थानीय कार्यक्रम के उपरांत कोलारस रेलवे स्टेशन से उज्जैनी एक्सप्रेस (14309/14310) के नए ठहराव का फ्लैग-ऑफ (हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ) करेंगे एवं टूरिस्ट विलेज शिवपुरी में रात्रि विश्राम करेंगे। 

अगले दिन 2 सितम्बर को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास 50 सीटर अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास शिवपुरी का भूमि पूजन करेंगे। इसके उपरांत हवाई पट्टी, पीएसक्यू लाइन, सहिसपुरा एवं झांसी तिराहा शिवपुरी पर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कलेक्ट्रेट शिवपुरी में डीवीएमसी की बैठक में शामिल होंगे। कोर्ट रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ में मुख्य प्रवेश द्वार एवं कीर्ति स्तंभ का भूमि पूजन करेंगे। प्रधान डाकघर शिवपुरी का लोकार्पण एवं ककरवाया (लॉ कॉलेज के पास) पोस्टल प्रशिक्षण केंद्र का भूमि पूजन करेंगे। इसके पश्चात स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरांत ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...