जिले में अभी तक 673.56 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज।
मुकेश गौड़
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
शिवपुरी, 28 अगस्त 2026/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2026 से अभी तक 673.56 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1270.20 मि.मी. औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1585.86 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अभी तक शिवपुरी में 674.60 मि.मी., बैराड़ में 583 मि.मी., पोहरी में 650 मि.मी., नरवर में 695 मि.मी., करैरा में 758.10 मि.मी., पिछोर में 689 मि.मी., कोलारस में 607.30 मि.मी., बदरवास में 763.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 641.50 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
Comments
Post a Comment