सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप 1 सितम्बर से**जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित होंगे भर्ती शिविर, शिक्षित युवाओं को मिलेगा स्थायी रोजगार का अवसर।
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप 1 सितम्बर से*
*जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित होंगे भर्ती शिविर, शिक्षित युवाओं को मिलेगा स्थायी रोजगार का अवसर।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 27 अगस्त 2026/ भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली एवं जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के सहयोग से एस.आई.एस. (इण्डिया) लिमिटेड द्वारा जिले के शिक्षित युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। भर्ती शिविरों का आयोजन 01 सितम्बर से 11 सितंबर 2026 तक जिले के विभिन्न जनपद पंचायत भवनों एवं रोजगार कार्यालय में किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 01 सितम्बर को जनपद पंचायत भवन पोहरी, 02 सितम्बर को जनपद पंचायत भवन कोलारस, 03 सितम्बर को जनपद पंचायत भवन बदरवास, 07 सितम्बर को जनपद पंचायत भवन करैरा, 08 सितम्बर को जनपद पंचायत भवन पिछोर, 09 सितम्बर को जनपद पंचायत भवन खनियाधाना, 10 सितम्बर को जनपद पंचायत भवन नरवर तथा 11 सितम्बर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी में भर्ती कैंप आयोजित होंगे।
*सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पदों के लिए पात्रता निर्धारित*
सुरक्षा जवान पद हेतु अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या फेल, आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर, कंप्यूटर कोर्स, एनसीसी, वजन 56 से 90 किलोग्राम तथा सीना 80 से 85 सेंटीमीटर निर्धारित किया गया है।
*प्रशिक्षण के बाद विभिन्न ऐतिहासिक एवं औद्योगिक संस्थानों में मिलेगी नियुक्ति*
अभ्यर्थियों को भर्ती शिविर में 10वीं की अंकसूची की छायाप्रति एवं 1 फोटो साथ लाना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को क्यूआर कोड के माध्यम से 350 रुपये का ऑनलाइन पंजीयन शुल्क जमा करना होगा। चयनित युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण प्रदान करने के उपरांत 65 वर्ष की आयु तक के लिए स्थायी नौकरी दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को देश के प्रमुख ऐतिहासिक एवं औद्योगिक स्थलों जैसे दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर किला, चित्तोड़गढ़ का किला, झांसी का किला, खजुराहो मंदिर, अयोध्या राम मंदिर, बागेश्वर धाम, सांची, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, भोपाल एम्स, इंदौर, पीथमपुर, दिल्ली एवं गुड़गांव में 15,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह के वेतन पर पदस्थ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पीएफ, पेंशन, ग्रेज्युटी, मेडिकल सुविधा, बीमा, प्रमोशन तथा दो बच्चों की पढ़ाई आईपीएस स्कूल देहरादून में कराने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.ssciindia.com पर विजिट कर सकते हैं अथवा रिक्रूटमेंट ऑफिसर के मोबाइल नंबर 6266995776 पर संपर्क कर सकते हैं।
समाचार क्रमांक 190/2026 ---00---
[27/08, 5:26 pm] पी आर ओ जाकिर खान: *समाचार*
*शिवपुरी जिले की शासकीय आईटीआई में 6वें सीएलसी राउंड की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ*
शिवपुरी, 27 अगस्त 2026/ जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में आईटीआई प्रवेश 2026 के अंतर्गत 6वें सीएलसी राउंड की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। सीएलसी राउंड हेतु 25 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक चॉइस फिलिंग की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए चॉइस फिलिंग करना अनिवार्य है तथा अधिकतम 05 चॉइस भरी जा सकेंगी। चॉइस फिलिंग जिले की किसी भी शासकीय आईटीआई या नजदीकी एमपी ऑनलाइन के माध्यम से की जा सकती है।
31 अगस्त को अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। 01 सितंबर को प्रातः 10 बजे मेरिट सूची जारी होगी तथा प्रातः 11 बजे से दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी। रिक्त सीटें रहने पर 03 सितंबर को वेटिंग लिस्ट के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।
शासकीय आईटीआई शिवपुरी के नोडल प्राचार्य श्री हेमंत दंडोतिया ने बताया कि 24 अगस्त 2026 तक शिवपुरी जिले की 06 शासकीय आईटीआई में कुल 1,372 सीटों में से 963 पर प्रवेश हो चुका है तथा 409 सीटें रिक्त हैं। प्रमुख रिक्त सीटों में आईटीआई शिवपुरी में फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी की 53, वेल्डर की 11 एवं सर्वेयर की 10; आईटीआई पिछोर में स्टेनो की 33 एवं इलेक्ट्रीशियन की 10; आईटीआई पोहरी में वेल्डर की 30 एवं कोपा की 10; आईटीआई कोलारस में वेल्डर की 27, स्टेनो हिंदी की 22 एवं कोपा की 18; आईटीआई बदरवास में कोपा की 18 तथा आईटीआई खनियाधाना में कोपा एवं फिटर की 08-08 सीटें रिक्त हैं।
अभ्यर्थी उपलब्ध रिक्त सीटों के अनुसार चॉइस फिलिंग कर प्रवेश के अवसर का लाभ उठाएं, एवं अपने कौशल में वृद्धि के साथ रोजगार के सुनहरे अवसर पाएं। प्रवेश संबंधी जानकारी www.dsd.mp.gov.in पर उपलब्ध है। पोर्टल संबंधी समस्या के लिए हेल्पलाइन 9220407724, 9220407725, 9220407726 अथवा ई-मेल mpitisupport@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है
Comments
Post a Comment