समाज संरचना में ब्राह्मण की भूमिका महत्वपूर्ण शर्मा*
परिचय सम्मेलन की जिम्मेदारियां सौंपी।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
। शिवपुरी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन जिला ईकाई शिवपुरी एवं परशुराम कल्याण बोर्ड की संयुक्त साप्ताहिक बैठक आज रविवार को वार्ड क्रमांक 37 में बचपन ग्लोबल स्कूल इंद्रप्रस्थ नगर के सभागार पर आयोजित हुई। उसमें सबसे पहले भगवान परशुराम के चित्र पर मुख्य अतिथि पंडित रामजी लाल शर्मा रिटायर बैंक प्रबंधक व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्राह्मण समाज के जिला उपाध्यक्ष पंडित राम वल्लभ पाराशर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री पंडित चतुर्भुज समाधिया व पंडित महेश कुमार पांडे रिटायर जिला संयोजक ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
योग आचार्य कैलाश नारायण मुदगलने स्वागत भाषण दिया,, इसके बाद संयुक्त रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।
मुख्य अतिथि रामजी लाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज संरचना में ब्राह्मण की भूमिका महत्वपूर्ण है। भारत में विना ब्राह्मण के समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती, ब्राह्मण जाति नहीं बल्कि संस्कार है इसी संस्कार पर सनातन धर्म मर्यादित है और धर्म पर सभी समाज आधारित है। जिला महामंत्री पंडित चतुर्भुज समाधियां ने कहा कि समाज ही एक जुटता की रक्षा कर सकती है। संस्कारों के अभाव में आज ब्राह्मण की स्थिति गिरती जा रही है, इसके लिए हमें संस्कारयुक्त, कर्तव्य पथ पर आगे आना होगा।
उपाध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर दांतरे ने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की स्थापना समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करनाहै। तुलसी आश्रम परिसर में भगवान परशुराम मंदिर की स्थापना, परशुराम सभागार का निर्माण करना अध्यात्मिक शिक्षा देकर चरित्र एवं सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना है।संस्कृत विद्यालय की स्थापना कर समाज को शैक्षणिक उत्थान करना। तुलसी आश्रम में भगवान परशुराम मंदिर की स्थापना का कार्य चल रहा है। गरीब ब्राह्मणों के शादी विवाह, जनेऊ संस्कार, संस्कार विधवा, वृद्ध दिव्यांग को आर्थिक सहयोग किया जा रहा है। उपाध्यक्ष पंडित देवेंद्र मड़वास ने सनातन धर्म के उत्थान के लिए संस्कृत भाषा का उत्थान आवश्यक है। संयुक्त मंत्री पंडित गजानन शर्मा ने कहा कि यह मेरा संगठन है यह तेरा संगठन है की बातें छोटे बुद्धि वाले लोग करते है उदार ह्रदय में बालों के लिए सारा समाज ही अपना परिवार होता है, शहद जैसा मीठा परिणाम पाने के लिए हमें मधु मक्खीयों की तरह एक रहना जरूरी है, चाहें मित्रता हो परिवार हो समाज हो या अपना देश हो। समाजसेवी राकेश विरथरे ने 13 सितंबर को होने जा रही अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं के बीच सौंपी।
बैठक में मुख्य रूप डॉ गोविंद विरथरे ,प्रहलादचंद शर्मा सुरेश कुमार शर्मा, पंडित विशंभर दयाल दीक्षित, ओमप्रकाश दुबे , रमेश कुमार शर्मा द्वारका प्रसाद शर्मा धनेश कुमार शर्मा विनोद उपरीन कुंज बिहारी पाराशर राजेंद्र पांडे सुरेंद्र पाठक राम प्रकाश शर्मा हरगोविंद शर्मा देवेंद्र कन्हौआ आदि उपस्थित रहे बैठक का संचालन पंडित महावीर प्रसाद मुद्गल ने किया अंत में पंडित सुरेश पाराशर ने आभार व्यक्त किया
Comments
Post a Comment