बदरवास के 👉श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित होगा एक दिवसीय श्रीकृष्ण पर्वकलेक्टर अर्पित वर्मा ने एसडीएम कोलारस को बनाया नोडल अधिकारी👇
बदरवास के श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित होगा एक दिवसीय श्रीकृष्ण पर्व
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने एसडीएम कोलारस को बनाया नोडल अधिकारी
मुकेश गौड़
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा
शिवपुरी, 26 अगस्त 2026/ जिले की तहसील बदरवास स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में 04 सितम्बर को एक दिवसीय श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी धार्मिक व पौराणिक मान्यताओं और स्थानीय जनश्रुतियों को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने श्रीकृष्ण पर्व को गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। कोलारस अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री शिवदयाल धाकड़ को इस आयोजन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं बदरवास जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक आम जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विद्वानों और नागरिकों को इस धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव से जोड़कर इसे भव्य रूप दिया जाएगा।
समाचार क्रमांक 185/2026
Comments
Post a Comment