27 अगस्त को होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, युवाओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।
मुकेश गौड़
वपुरी, 26 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को देशभर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रमों का आयोजन 27 अगस्त को व्यापक स्तर पर किया जाएगा। इसी क्रम में शिवपुरी जिले के तीन प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों हैप्पीडेज स्कूल, बाल शिक्षा निकेतन तथा शासकीय एलएसजीके महाविद्यालय, पोहरी में ‘खेलो इंडिया संवाद’ एवं युवा संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी 1,500 से अधिक स्थानों पर जुड़े देशभर के युवाओं, खिलाड़ियों और छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के वर्चुअल संबोधन के तुरंत बाद निर्धारित केंद्रों पर भौतिक परिचर्चा एवं संवाद आयोजित होगा। ‘माय भारत’ स्वयंसेवकों की अगवानी के साथ शुरू होने वाले इस आयोजन में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।
इस दौरान उनके स्वतंत्रता दिवस संदेश के प्रमुख अंशों का प्रसारण भी किया जाएगा, जिसमें देश की युवा शक्ति और खेल पारिस्थितिकी तंत्र में आए क्रांतिकारी परिवर्तनों को रेखांकित किया गया है। कार्यक्रम के तहत शिवपुरी जिले के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम होंगे। इसके माध्यम से युवाओं को पिछले 12 वर्षों में खेल क्षेत्र में हुए बदलाव और विकास की जानकारी दी जाएगी। साथ ही खेल एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर युवाओं के विचार और सुझाव लिए जाएंगे।
*कार्यक्रम का मुख्य संदेश*
‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया जाएगा।
समाचार क्रमांक 182/2026
Comments
Post a Comment