पिछोर की ग्राम पंचायत खोड़ में 03 नवम्बर को लगेगा जनसुनवाई कैंप।*कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
पिछोर की ग्राम पंचायत खोड़ में 03 नवम्बर को लगेगा जनसुनवाई कैंप।
*कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 02 नवम्बर 2026/ पिछोर तहसील की ग्राम पंचायत खोड़ में इस मंगलवार, 3 नवम्बर को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जिसमें आमजन अपनी समस्या का निराकरण करा सकेंगे। खोड उपतहसील कार्यालय में कैंप में समस्या निराकरण से जिला कार्यालय तक ग्रामीणों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को जनसुनवाई में उपस्थित रहकर आमजनों से प्राप्त आवेदन पत्रों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला कार्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार 3 नवम्बर को आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान करना है। कलेक्टर श्री वर्मा ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर जनसुनवाई की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपादित करें।
जिला प्रशासन का प्रयास है कि दूर-दराज से आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान हो सके। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्रकार के वृहद जनसुनवाई कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
समाचार क्रमांक 4/2026
Comments
Post a Comment