इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 12 सितंबर 2026/ मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 33/11 के.व्ही. डाकबंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. हॉस्पीटल फीडर, न्यूब्लॉक फीडर, खुड़ा फीडर, जलमंदिर फीडर, कमलागंज फीडर, कोर्ट फीडर, विवेकानंद फीडर, नमो नगर फीडर पर 13 सितम्बर को उक्त फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 11 के.व्ही.फीडरों के बंद रहने से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नबाव साहब रोड़, कोर्ट रोड़, बजरंग कॉलोनी, चन्द्रा कॉलोनी, हाथीखाना, गांधीपार्क, न्यूब्लॉक, आर्यसमाज रोड टेकरी, शक्तिपुरम खुड़ा, नई पुलिस लाईन, गौतम विहार, कीजरीधाम कॉलानी, नक्षत्र गार्डन, शास्त्री कॉलोनी, जलमंदिर, मीट मार्केट, बैंक कॉलोनी, बाबू क्वार्टर नवग्रह मंदिर, कलेक्टर का आवासीय बंगला, तहसील के आस पास का क्षेत्र, विवेकानंद, पुराना टोलटेक्स, डी.जे.साहब की कोठी तथा नमो नगर कॉलोनी का क्षेत्र आदि प्रभावित रहेंगे।
Comments
Post a Comment