Skip to main content

राशन गबन मामले में प्रशासन की कार्रवाईः 4 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर 21.75 लाख रुपये से अधिक की वसूली के आदेश जारीबघरवारा, महोबा डामरौन, चमरौआ और दुल्हई दुकान प्रभारियों पर कसा शिकंजा, तहसीलदार पिछोर व खनियांधाना को सौंपी गई वसूली की जिम्मेदारी

राशन गबन मामले में प्रशासन की कार्रवाईः 4 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर 21.75 लाख रुपये से अधिक की वसूली के आदेश जारी
बघरवारा, महोबा डामरौन, चमरौआ और दुल्हई दुकान प्रभारियों पर कसा शिकंजा, तहसीलदार पिछोर व खनियांधाना को सौंपी गई वसूली की जिम्मेदारी।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 10 सितंबर 2026/सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गरीबों के राशन में हेराफेरी व गबन करने वाले दुकान प्रभारियों एवं विक्रेताओं के विरुद्ध कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिछोर द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है। अनुविभाग पिछोर अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच व प्रभार न सौंपने की स्थिति में खाद्यान्न खुर्द-बुर्द पाए जाने पर 04 राशन दुकानों के संबंधित विक्रेताओं एवं सह-विक्रेताओं से बाजार भाव के अनुसार कुल 21 लाख 75 हजार 941 रुपये की राशि भू-राजस्व की भांति वसूल करने हेतु तहसीलदार पिछोर एवं खनियांधाना को आदेश जारी किए गए हैं।
*’शासकीय उचित मूल्य दुकान चमरौआ के तत्कालीन विक्रेता से 9 लाख से अधिक की होगी बसूली’*
तत्कालीन विक्रेता सुरेन्द्र यादव पुत्र हरीसिंह यादव (निवासी ग्राम पौठयाई, तहसील खनियांधाना) द्वारा कुल 196 क्विंटल खाद्यान्न का गबन किया गया। म.प्र. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के उल्लंघन पर थाना खनियांधाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। अब तत्कालीन विक्रेता श्री सुरेन्द्र यादव से बाजार भाव अनुसार 9,73,642 रुपये की वसूली भू-राजस्व की भांति कराने हेतु तहसीलदार खनियांधाना को आदेशित किया गया है।

*’शासकीय उचित मूल्य दुकान महोबा डामरौन के विक्रेता एवं सहविक्रेता से होगी बसूली’*
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पिछोर द्वारा किए गए औचक निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन में लगभग 245 क्विंटल खाद्यान्न कम पाया गया। नोटिस का जवाब न देने पर खाद्यान्न अपयोजित करना प्रमाणित पाया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिछोर ने इस पर कार्रवाई करते हुए विक्रेता जयकिशन लोधी (निवासी ग्राम दुल्हई) एवं सह-विक्रेता संजीव लोधी (निवासी ग्राम महोबा डामरौन) से कुल 7,31,463 रुपये की वसूली भू-राजस्व की भांति कराने के निर्देश तहसीलदार पिछोर को दिए गए हैं।   

*’शासकीय उचित मूल्य दुकान दुलई और बघरवारा के विक्रेता से होगी 4 लाख 70 हजार से अधिक की बूसली’*
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पिछोर द्वारा की गई जांच में तय स्टॉक से गेहूं 3,794 किग्रा, चावल 1,464 किग्रा एवं नमक 56 किग्रा कम पाया गया। नोटिस का जवाब न मिलने पर मध्य प्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 की कंडिका 16 के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिछोर ने विक्रेता सतेन्द्र लोधी पुत्र गयाराम लोधी (निवासी ग्राम बघरवारा) से कुल 1,65,632 रुपये वसूली करने, इसके साथ ही दुकान का प्रभार न सौंपने पर तत्कालीन विक्रेता जयकिशन लोधी पुत्र मनिराम लोधी (निवासी ग्राम दुल्हई) द्वारा पीओएस मशीन में प्रदर्शित खाद्यान्न खुर्द-बुर्द करना पाया गया। इसमें कुल 88.39 क्विंटल खाद्यान्न की बाजार भाव से कुल कीमत 3,05,204 रुपये की वसूली के साथ उक्त दोनो वसूली भू-राजस्व की भांति कराने के निर्देश तहसीलदार पिछोर को दिए गए हैं।  
*लापरवाही एवं गबन पर आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई*
उपखंड प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय खाद्यान्न गरीबों और पात्र हितग्राहियों के लिए होता है। इसमें किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी, गबन या अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकान प्रभारियों और विक्रेताओं के विरुद्ध दंडात्मक व कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...