Skip to main content

शिवपुरी जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा “सेवा-संकल्प अभियान।शहर के सिद्धेश्वर मंदिर सहित जिले के प्रमुख स्थलों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम,विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हितग्राही 👉👉ी घर-घर जलाएंगे दीप


शिवपुरी जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा “सेवा-संकल्प अभियान।
शहर के सिद्धेश्वर मंदिर सहित जिले के प्रमुख स्थलों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम,
विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हितग्राही भी घर-घर जलाएंगे दीप।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा।
मुकेश गौड़ 
शिवपुरी, 16 सितम्बर 2026/ जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक “सेवा–संकल्प अभियान” का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में एक माह तक चलने वाले इस अभियान के सुचारू व सफल संचालन हेतु व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर को “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक व घरेलू दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी। इस दौरान जिले की जनपद पंचायतों, नगर पालिका तथा नगर परिषदों के अंतर्गत आने वाले प्रमुख स्थलों पर जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक एकत्रित होकर दीप प्रज्वलन करेंगे।
इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और जिले के आमजनों की सक्रिय सहभागिता होगी। जनभागीदारी से सेवा के संकल्प के साथ अभियान संचालित होगा।

*"आशीर्वाद का दीया" से जगमगाएगा पूरा जिला*
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से शुरू हो रहे “सेवा-संकल्प अभियान” के अंतर्गत "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। 
जिला स्तर पर सिद्धेश्वर मंदिर में भव्य कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही जिले के विकासखंड और नगरीय निकायों में कार्यक्रम होंगे। जिसमें पूरनदास जी बगिया मगरौनी, छोटा तालाब नरवर, भुजरिया तालाब पोहरी, बैराड़ तालाब, राधारानी मंदिर बदरवास, अम्बेडकर पार्क कोलारस, सीता सागर रन्नौद, हजारेश्वर मंदिर खनियाधाना, टेकरी सरकार मंदिर पिछोर तथा मंगल पाण्डेय स्मारक करैरा सहित 11 प्रमुख आइकॉनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित होंगे। हजारों दीपों से पूरा जिला रोशन होगा। 
एक माह तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता की गतिविधियों द्वारा आमजन को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ा जाएगा। साथ ही शासकीय योजनाओं से लाभार्थियों के जीवन में आए बदलाव की कहानियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

*योजनाओं के लाभार्थी हितग्राही भी घर घर जलाएंगे दीप*
इस कार्यक्रम के तहत जिले भर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में भी दीप प्रज्वलन किए जाएंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...