सुरक्षा गार्ड भर्ती शिविर में 166 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन**जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से आयोजित हुआ भर्ती शिविर, 225 आवेदकों ने कराया पंजीयन*
सुरक्षा गार्ड भर्ती शिविर में 166 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन*
*जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से आयोजित हुआ भर्ती शिविर, 225 आवेदकों ने कराया पंजीयन।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 11 सितम्बर 2026/भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसिलिंग इंडिया लिमिटेड अनूपपुर द्वारा भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शिवपुरी जिले के ग्रामीण एवं शहरी 8 ब्लॉकों से आए शिक्षित युवाओं ने भाग लिया, जिसमें से 166 आकांक्षी युवाओं का सुरक्षा गार्ड के पद हेतु प्राथमिक चयन किया गया है। भर्ती शिविर में कुल 225 आवेदकों द्वारा अपना पंजीयन कराया गया था।
*प्रशिक्षण उपरांत ऐतिहासिक व औद्योगिक स्थलों पर मिलेगी पदस्थापना*
जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.एस. मीणा ने बताया कि चयनित युवाओं को 01 माह का आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत युवाओं को 65 वर्ष की आयु तक के लिए स्थाई रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इन युवाओं को देश के प्रमुख ऐतिहासिक एवं औद्योगिक स्थलों जैसे दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर का किला, झांसी का किला, खजुराहो का मंदिर, सांची स्तूप, भोपाल एम्स, आगरा का ताजमहल, एसबीआई बैंक एवं आईडीबीआई बैंक आदि में सुरक्षा कार्य हेतु तैनात किया जाएगा।
*विभिन्न पदों हेतु निर्धारित वेतनमान*
चयनित उम्मीदवारों को पदों के अनुसार आकर्षक वेतनमान पर रखा जाएगा। इसमें सिक्योरिटी गार्ड को 18,000 से 27,000 रुपये, सुरक्षा सुपरवाइजर को 20,000 से 30,000 रुपये तथा जीटीए को 27,000 से 37,000 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में यह पहल की गई है।
Comments
Post a Comment