शिवपुरी में श्री राधा-कृष्ण सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, आगामी अग्रसेन जयंती को लेकर भी तैयारियाँ जोरों पर।
शिवपुरी में श्री राधा-कृष्ण सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, आगामी अग्रसेन जयंती को लेकर भी तैयारियाँ जोरों पर।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा
मुकेश गौड़ आशीष गौड ऋषि गोस्वामी
शिवपुरी: राधा-कृष्ण सेवा समिति, शिवपुरी द्वारा हाल ही में एक भव्य भंडारे का सफल आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में 5 क्विंटल पूरी सब्जी और 6 क्विंटल बूंदी सेव कद्दू की सब्जी बूंदी रायता (कुल 11 क्विंटल) का विशाल भंडारा प्रसाद रूप में वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
मथुरा के गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में हुई थी श्रीमद्भागवत कथा
समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि इससे पहले गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। इस दौरान सभी सदस्यों ने पूरी श्रद्धा, धूमधाम और भक्ति भाव के साथ कथा का आनंद लिया और भंडारे का आयोजन संपन्न किया।
आगामी अग्रसेन जयंती पर भी होगा बड़ा आयोजन
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर भी भव्य स्वागत समारोह और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं, जिसमें लगभग 11 क्विंटल का भंडारा और विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे जाएंगे।
इस अवसर पर अजय गुप्ता, अशोक भैया और अन्य समिति सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने इस सफल धार्मिक अनुष्ठान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Comments
Post a Comment