Skip to main content

सेवा संकल्प अभियान के तहत सांदीपनि विद्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन: प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान*चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण


सेवा संकल्प अभियान के तहत सांदीपनि विद्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन: प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान*
चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण
ब्रेकिंग न्यूज़  कोबरा।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 26 सितम्बर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 19 सितंबर संचालित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को आज पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी में आयोजित  कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्कूल स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही। 
कार्यक्रम शिवपुरी विधायक श्री देवेंद्र जैन तथा योग आयोग के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन तथा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सुमधुर गायन और लोक कला-संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवपुरी विधायक श्री देवेंद्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'विकसित भारत' के निर्माण हेतु ये विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। मंच से बच्चों के बिना कागज देखे दिए गए ओजस्वी भाषणों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी नई पीढ़ी की बुद्धिमत्ता को देखकर स्पष्ट है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।
योग आयोग अध्यक्ष श्री राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि भारत का हर नागरिक और ये बच्चे तय करेंगे कि 'मेरे सपनों का भारत' कैसा होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन-संघर्षों का उल्लेख करते हुए बताया कि बेहतर विद्यालयीन व्यवस्थाएं बच्चों को आगे बढ़ाने में अहम योगदान देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की क्षमताओं और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती ने कहा कि सत्य को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती है। हमारे ऋषि-मुनियों और स्वामी विवेकानंद सहित सभी पूर्वजों का मानना था कि 21वीं सदी भारत की होगी, और आज देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए 'विकसित भारत' की दिशा में तेजी से अग्रसर है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2047 तक अवश्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक अच्छी शिक्षा दें, व्यापारी ईमानदारी से व्यापार करें और जनप्रतिनिधि अच्छा काम करें; सभी के अपने-अपने क्षेत्रों में दिए गए योगदान से ही 'विकसित भारत' का सपना साकार होगा।
जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव ने स्कूलों में सफलतापूर्वक आयोजित 'मेरे सपनों का भारत' अभियान हेतु प्रशासनिक टीम व शिक्षकों का धन्यवाद किया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने व शिक्षकों को निष्ठापूर्वक पढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सभी के साझा प्रयास और उन्नति के पथ पर कदम मिलाकर चलने से ही 'मेरे सपनों का भारत' का संकल्प साकार होगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज, एसडीएम शिवपुरी श्री आनंद सिंह राजावत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आकाश यादव, डीपीसी श्री दफेदार सिंह सहित जनप्रतिनिधियों में श्री लवलेश जैन, श्री विपुल जैमिनी तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

*प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की भाषण प्रस्तुति: विधायक श्री जैन ने 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि से बच्चों को किया पुरस्कृत*
समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने मंच पर 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर प्रभावशाली भाषण दिए। इसमें कन्या विद्यालय पिछोर की छात्रा अपूर्वा कलावत ने "विकसित भारत 2047", शुभम कॉन्वेंट नरवर की छात्रा मानवी खटीक ने "नशे से दूरी है जरूरी", सांदीपनि विद्यालय शिवपुरी के छात्र हर्षिल जैन ने "शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ और विकसित भारत", उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 की छात्रा रूपाली शिवहरे ने "विज़न 2047", सांदीपनि विद्यालय शिवपुरी की छात्रा अनन्या भार्गव ने "भारत की विशेषताएं", सांदीपनि विद्यालय शिवपुरी के अंकेश धाकड़ ने "2014 से अब तक किए गए प्रयास एवं विकसित भारत की नींव" तथा पीएम श्री स्कूल नरवर की सुहाना शाक्य ने "स्वच्छ भारत" विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रतिभागी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट एवं ओजस्वी भाषण से प्रभावित होकर मुख्य अतिथि एवं विधायक श्री देवेंद्र जैन ने बच्चों का उत्साहवर्धन एवं सराहना करते हुए इन सभी वक्ताओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में 5-5 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि देने की घोषणा कर उनका सम्मान किया।

*चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन, प्रतियोगिता परिणाम एवं पुरस्कार वितरण*
चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में नैन्सी कुशवाहा (मा. वि. फतेहपुर - कक्षा 8) ने प्रथम, गगन अग्रवाल (वैभव पब्लिक स्कूल - कक्षा 7) ने द्वितीय एवं शैली रावत (मा.वि. ख्यावदाकला - कक्षा 7) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर ग्रुप में हार्दिक शर्मा (सांदीपनि विद्यालय शिवपुरी - कक्षा 10) ने प्रथम, अनुष्का राजपूत (सांदीपनि विद्यालय खनियाधाना - कक्षा 9) ने द्वितीय एवं वैष्णवी चौहान (सनराइज चिल्ड्रन हाईस्कूल - कक्षा 11) ने तृतीय स्थान हासिल किया। अतिथियों द्वारा भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता के सभी विजेता व प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता के सभी विजेता व प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले व समस्त विकासखंडों से आए शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसके उपरांत अतिथियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली एवं चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की।

*शिक्षकों की सहभागिता एवं मंच संचालन*
समारोह में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कीर्ति गुप्ता, श्री छविराज कुशवाह, श्री महेश प्रजापति,👉 श्रीमती कीर्ति पचौरी, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती राधिका जादोन, श्री शिव कुमार कुशवाह, श्री अमित वर्मा, श्री धम्मदीप बौद्ध, श्रीमती अंजली गुप्ता, श्री ब्रजेंद्र जाटव, कु. शैली खोदवार, कु. अंजू ओझा, श्री मयंक त्रिवेदी एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल एवं सुचारू संचालन श्रीमती मृदुला नामदेव द्वारा किया गया।✍️

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...