Skip to main content

शासकीय हाईस्कूल👉 कोटा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित**विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, जूवेनाइल जस्टिस एक्ट एवं नालसा की योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।


शासकीय हाईस्कूल👉 कोटा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित**विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, जूवेनाइल जस्टिस एक्ट एवं नालसा की योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
मुकेश गौड़ 
शिवपुरी, 15 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में मंगलवार को शासकीय हाईस्कूल कोटा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में यह शिविर हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विधिक अधिकारों एवं कानूनों के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा के महत्व से अवगत कराने के साथ-साथ उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को जूवेनाइल जस्टिस एक्ट (किशोर न्याय अधिनियम) के प्रावधानों तथा पॉक्सो एक्ट के संबंध में विस्तृत रूप से समझाया गया। शिविर में नालसा मेगा ड्राइव के अंतर्गत संचालित 13 जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी बारीकी से जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं व जिज्ञासाओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। उनके त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए मौके पर ही स्कूल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों को पठन-पाठन एवं अन्य सुविधाओं में किसी प्रकार की असुविधा न ही

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...