Skip to main content

कलेक्टर श्री वर्मा ने किया पोहरी के लोहरेहार एवं छर्च में शासकीय संस्थाओं व विकास कार्यों का औचक निरीक्षण**सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता पर व्यक्त की नाराजगी**ठेकेदार को नोटिस के निर्देश, स्कूल में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।


कलेक्टर श्री वर्मा ने किया  पोहरी के लोहरेहार एवं छर्च में शासकीय संस्थाओं व विकास कार्यों का औचक निरीक्षण*
*सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता पर व्यक्त की नाराजगी*
*ठेकेदार को नोटिस के निर्देश, स्कूल में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।
दैनिक ज्ञान संचार भोपाल। 
मुकेश गौड़ 
शिवपुरी, 22 सितम्बर 2026/ जिले में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों और जनसुविधाओं की ज़मीनी हकीकत परखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने आज पोहरी विकासखंड के ग्राम लोहरेहार एवं ग्राम छर्च में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने  सड़क निर्माण कार्यों, शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों में लापरवाही और मानकों की अनदेखी पाए जाने पर उन्होंने जहां एक ओर संबंधितों  पर सख्त रुख अपनाया, वहीं बेहतर सेवा देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया।

*सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता पर ठेकेदार को नोटिस*
कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्राम लोहरेहार में सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण किया। मौके पर सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप न मिलने और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने और उक्त फर्म द्वारा बनाई गई अन्य सभी सड़कों की सूची उपलब्ध कराकर उनकी गुणवत्ता जांच कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज ने भी एन.डी.बी. पैकेज-07 के अंतर्गत शिवपुरी-पोहरी-कराहल-गोरस मार्ग का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। ₹236.93 करोड़ की लागत से बनने वाले इस 45 किलोमीटर लंबे मार्ग का 37.290 किलोमीटर हिस्सा वन प्रभावित क्षेत्र में आता है। 20 मई 2027 तक पूर्ण होने वाली इस परियोजना के तहत जल संरक्षण के लिए 'लोक कल्याण सरोवर' एवं 30 वाटर रिचार्ज पिट का निर्माण भी कराया जा चुका है। कलेक्टर श्री वर्मा ने जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समय-सीमा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

*स्कूल में बच्चों को बैठने के लिए बेंच व्यवस्था के निर्देश, अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश*
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने पोहरी के ग्राम छर्च स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं में पहुँचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और पढ़ाई का स्तर परखा।
कक्षा में बच्चों को ज़मीन पर बैठा देख कलेक्टर श्री वर्मा ने मौके पर ही जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यार्थियों के लिए बेंच एवं फर्नीचर की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

*स्कूल के पास शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश*
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर और उसके आसपास किए गए अवैध अतिक्रमण पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने मौके पर मौजूद राजस्व और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूल की शासकीय भूमि के पास किए गए सभी अवैध अतिक्रमण को चिह्नित कर बेदखली की कार्रवाई की जाए और अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

*स्वास्थ्य केंद्र छर्च का औचक निरीक्षण: कलेक्टर श्री वर्मा ने परखीं व्यवस्थाएं* 
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने आज पोहरी जनपद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छर्च का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के ओपीडी, पीएनसी वार्ड, प्रसूति कक्ष तथा टीकाकरण अनुभाग का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने गर्भवती महिलाओं के नियमित पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण, संस्थागत प्रसव की स्थिति और बच्चों के टीकाकरण की अद्यतन जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्स अरुणा पटेल एवं प्रमिला दुबे द्वारा मरीजों के बेहतर उपचार, देखभाल और केंद्र के बेहतर संचालन के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।
समाचार क्रमांक 171/2026  ---00---

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...