नेशनल लोक अदालत में 1,984 मामलों का हुआ निराकरण, 13.95 करोड़ रुपये से अधिक का अवार्ड पारितवर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन**जिले में गठित 31 खंडपीठों के माध्यम से न्यायालयीन एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का हुआ त्वरित समाधान।
नेशनल लोक अदालत में 1,984 मामलों का हुआ निराकरण, 13.95 करोड़ रुपये से अधिक का अवार्ड पारित।
वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन*
*जिले में गठित 31 खंडपीठों के माध्यम से न्यायालयीन एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का हुआ त्वरित समाधान।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा ।
मुकेश गौड़
शिवपुरी , 12 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला न्यायालय परिसर शिवपुरी में वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10रू30 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस नेशनल लोक अदालत में कुल 1,984 मामलों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में निराकरण कर 13,95,67,752 रुपये का अवार्ड पारित किया गया।
*खंडपीठों का गठन एवं प्रकरणों का निराकरण*
नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन के लिए जिले में कुल 31 खंडपीठों का गठन किया गया था। इन खंडपीठों द्वारा न्यायालयों में लंबित 779 प्रकरणों का निराकरण करते हुए लगभग 12,68,31,873 रुपये के अवार्ड पारित किए गए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित 1,211 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण कर लगभग 1,27,35,879 रुपये की राजस्व वसूली की गई।
*विविध श्रेणियों के मामलों का हुआ समाधान*
आयोजित लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, शमनीय अपराध, वैवाहिक मामले, विद्युत चोरी के मामलों के साथ-साथ सिविल एवं राजस्व मामलों को निराकरण हेतु रखा गया था। लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों के निपटारे से पक्षकारों के मध्य वर्षों से चला आ रहा मतभेद समाप्त होता है। इससे पक्षकारों के समय और धन दोनों की बचत होती है तथा उन्हें लंबी न्यायालयीन प्रक्रिया से राहत मिलती है। उल्लेखनीय है कि लोक अदालत में पारित अवार्ड अंतिम होते हैं और इनकी कोई अपील नहीं होती।
*वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित*
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्रीमती शालिनी शर्मा सिंह, विशेष न्यायाधीश श्री अशोक कुमार शर्मा, अधिवक्ता संघ शिवपुरी के अध्यक्ष श्री विजय तिवारी, पंचम जिला न्यायाधीश श्री अरुण कुमार सिंह, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री संजय श्रीवास्तव, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार शर्मा, चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्री कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया, षष्टम जिला न्यायाधीश श्री राजीव राव गौतम, सप्तम जिला न्यायाधीश श्रीमती रीतु वर्मा कटारिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्राची शर्मा उपाध्याय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी उपस्थित रहीं।
इसके साथ ही न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री प्रीती परिहार, सुश्री प्रत्यक्षा कुलेश, श्री धर्मवीर सिंह राठौर, सुश्री नंदनी शर्मा, जिला अभियोजन अधिकारी, विद्युत विभाग व बैंक के अधिकारीगण तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल से श्री आलोक श्रीवास्तव, श्री पवन चंदेल, श्री निखिल सक्सेना, श्री मनीष जैन, श्री राधाबल्लभ शर्मा, श्रीमती नुपूर राठौर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे
।✍️
Comments
Post a Comment