शिवपुरी प्रतिभा सम्मान समारोह मेंब्राह्मण समाज ने 180 प्रतिभाओं का दिया भव्य सम्मान। रामजी व्यास राजेंद्र खजूरी। भरत शर्मा
शिवपुरी प्रतिभा सम्मान समारोह मेंब्राह्मण समाज ने 180 प्रतिभाओं का दिया भव्य सम्मान। रामजी व्यास राजेंद्र खजूरी। भरत शर्मा
मुकेश गौड़ आशीष गौड
-सुपरहिट फिल्म हनुमान अंश के संगीतकार व गायक साधु तिवारी हुए शामिल
फोटो-साधु तिवारी व छात्राओं का सम्मान करते ब्राह्मण बंधू
प्रतिभाओं के सम्मान में रविवार को ब्राह्मण समाज एक मंच पर उमड़ पड़ा। समाज द्वारा आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और सरकारी सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले कुल 180 प्रतिभावान युवाओं, छात्रों और वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की असली पूंजी उसकी शिक्षित और संस्कारी युवा पीढ़ी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और समाज में एकता मजबूत होती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा और वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अंत में आयोजक समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हनुमान अंश फिल्म के गायक व संगीतकार साधु तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भी छात्रों का सम्मान कर उनकी हौसला अफजाई की।
बाक्स
इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान:
-कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले 50 और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 39 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
-नीट परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले समाज के आठ होनहारों का विशेष सम्मान किया गया।
-खेल के क्षेत्र में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 13 युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
-हाल ही में विभिन्न सरकारी नौकरियों में चयनित हुए 39 युवाओं का उत्साहवर्धन किया गया।
-इसके साथ ही जीवन भर समाज और देश की सेवा कर सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठजनों को शाल, श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया गया।
Comments
Post a Comment