ब्राह्मण समाज का युवक युवती 👉परिचय सम्मेलन भव्यता के साथ हुआ संपन्न ।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा
मुकेश गौड़ आशीष गौड
समाज की 26 प्रतिभाशाली बेटियों का हुआ सम्मान
शिवपुरी---- तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर पर आज सकल ब्राह्मण महासमिति व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के तत्वाधान में भव्य विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन व वरिष्ठ विप्र चरण पूजन के साथ हुआ ।सम्मेलन में ग्वालियर चंबल संभाग सहित प्रदेश के अन्य जिलों से आए लगभग 120 युवक एवं 35 युवतियो ने मंच से अपना खुलकर परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान कुछ रिश्ते तय हुए। जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं संयोजक महावीर मुदगल ने कहा कि ऐसी आयोजनों से समाज में आपसी संबंध मजबूत होते हैं और इच्छा अनुसार अपने बेटा बेटियों के लिए सुयोग्य रिश्ता आसानी से मिल जाता है ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने कहा कि यह समाज की बेहतर पहल है हर समाज को ऐसे ही आयोजन करने चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि इस अवसर पर 325 बायोडाटा की स्मारिका का वितरण भी किया गया । एवं पूरक स्मारिका हेतु पंजीयन फार्म प्राप्त किये ।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली 26 बेटियों को देवी मां सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रकाश नारायण शर्मा ,हरगोविंद शर्मा ,राम प्रकाश शर्मा, कुंज बिहारी पाराशर ,बालकृष्ण पुरोहित, विशंभर दयाल दीक्षित, देवेंद्र शर्मा, कैलाश शर्मा ,सतीश सरिया, मुकेश गौड़, पत्रकार ओपी भार्गव संजय पाठक गोविंदा अवस्थी, एनपी अवस्थी,जयदीप उपाध्याय, श्रीमती शशि पाराशर, शोभा शर्मा, हेमलता मुद्गल, शोभा पुरोहित सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज उपस्थित रहा।
सब पर नजर सब की खबर
Comments
Post a Comment