शिवपुरी एलपीजी सुरक्षा के लिए प्रशासन की पहलः गैस वितरण वाहनों में 👉बजेगा ‘‘भाई आया रे गैस सिलेंडर’’ गीत**एलपीजी के सुरक्षित उपयोग और सावधानियों के प्रति घर-घर उपभोक्ताओं को जागरूक करने की अनूठी योजना।
शिवपुरी एलपीजी सुरक्षा के लिए प्रशासन की पहलः गैस वितरण वाहनों में 👉बजेगा ‘‘भाई आया रे गैस सिलेंडर’’ गीत*
*एलपीजी के सुरक्षित उपयोग और सावधानियों के प्रति घर-घर उपभोक्ताओं को जागरूक करने की अनूठी योजना।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
मुकेश गौड़ आशीष गौड
शिवपुरी, 14 सितम्बर 2026/ घरेलू एलपीजी गैस के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देने तथा संभावित हादसों व दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य विभाग द्वारा एक जनहितैषी पहल की गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा जिले में कार्यरत प्रमुख तेल व गैस कंपनियों (इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड) के सेल्स ऑफिसर्स एवं समस्त गैस एजेंसी संचालक को आदेश जारी कर एलपीजी गैस वितरण वाहनों में एलपीजी सुरक्षा जागरूकता गीत ‘‘भाई आया रे गैस सिलेंडर’’ का प्रसारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
*संगीतमय माध्यम से सुरक्षा और सावधानियों का प्रचार-प्रसार*
जारी आदेश के अनुसार उपभोक्ताओं में एलपीजी गैस के सुरक्षित उपयोग एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर जमीनी प्रचार-प्रसार आवश्यक है। इसी क्रम में उपभोक्ता संगठन ‘‘ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन’’ द्वारा तैयार विशेष जागरूकता गीत ‘‘भाई आया रे गैस सिलेंडर’’ के माध्यम से आमजन को शिक्षित किया जाएगा। इस गीत में मुख्य रूप से सिलेंडर लेते समय सील व सही वजन की जांच करने, डिलीवरी बॉय से सुरक्षा मानकों का पालन कराने तथा गैस लीकेज की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों व आपातकालीन नंबरों की जानकारी अत्यंत सरल तरीके से दी गई है।
*गैस डिलीवरी वाहनों के माध्यम से पहुंचेगा संदेश*
जिला आपूर्ति अधिकारी ने गीत का लिंक संलग्न कर सभी तेल कंपनियों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी का वितरण करने वाले हॉकर्स एवं वितरण वाहनों के माध्यम से इस गीत का लगातार प्रसारण किया जाएगा, ताकि जब भी सिलेंडर किसी उपभोक्ता के घर पहुंचे, वे सुरक्षा के प्रति तुरंत सतर्क व सजग हो सकें।
जिला प्रशासन और ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन के समन्वय से जिले के लाखों एलपीजी उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। यह गीत सीधे उपभोक्ताओं के दरवाजे तक सुरक्षा का संदेश पहुंचाएगा और गैस दुर्घटनाओं को रोकने में मददगार सिद्ध हो
Comments
Post a Comment