Skip to main content

सोयाबीन कृषकों के लिए एडवाइजरी जारीः समय पर कटाई और कीट नियंत्रण के लिए कृषि विभाग की सलाह।


सोयाबीन कृषकों के लिए एडवाइजरी जारीः समय पर कटाई और कीट नियंत्रण के लिए कृषि विभाग की सलाह।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा
मुकेश गौड़ 
शिवपुरी, 24 सितम्बर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार कृषि विभाग शिवपुरी द्वारा जिले के सोयाबीन उत्पादक कृषकों के लिए खरीफ 2026 की साप्ताहिक कृषि सलाह जारी की गई है। उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य ने बताया कि जिले में सोयाबीन की फसल वर्तमान में पकने एवं दाना भरने की महत्वपूर्ण अवस्था में है। इस स्थिति में उपज के नुकसान को रोकने के लिए समय पर कटाई, सुरक्षित गहाई तथा कीट प्रकोप की नियमित निगरानी के लिए कृषकों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

आईसीएआर-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर द्वारा जारी कृषि सलाह के क्रम में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र पकने वाली किस्मों में लगभग 90 प्रतिशत फलियां पीली पड़ने पर ही कटाई प्रारंभ करें। कटाई में अनावश्यक विलंब से फलियों के चटकने और दाने झड़ने का जोखिम रहता है। कटाई के बाद फसल को धूप में अच्छी तरह सुखाकर ही गहाई करें। वर्षा या नमी की संभावना को देखते हुए कटी हुई फसल को तत्काल सुरक्षित व सूखे स्थान पर भंडारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

*कीट नियंत्रण और बीज उत्पादन में थ्रेसर की गति पर ध्यान देने की सलाह*
फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों से बचाव के लिए विभाग ने विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। जिसमें फलियां छेदक कीट के लिए दाना भरने की अवस्था में इसके प्रकोप से दानों की गुणवत्ता प्रभावित होती है। कीट प्रकोप दिखने पर इंडोक्साकार्ब 15.8 प्रतिशत की 333 मिलीलीटर मात्रा प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करने की सलाह दी गई है। बीज उत्पादन वाली फसल के लिए स्टिंक बग, अलमंड मॉथ एवं पल्स बीटल से सुरक्षा हेतु नियमित निगरानी करें और आवश्यकता पड़ने पर प्रोफेनोफॉस 1.0 लीटर प्रति हेक्टेयर का प्रयोग करें। अंकुरण क्षमता सुरक्षा के लिए बीज की अंकुरण क्षमता सुरक्षित रखने के लिए गहाई के समय थ्रेसर की गति 350 से 400 आरपीएम रखने के निर्देश दिए गए हैं।
*कृषि अधिकारियों से संपर्क की अपील*
उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य ने जिले के सोयाबीन उत्पादक कृषकों से अपील की है कि वे कीटों की सतत निगरानी रखें तथा कीटनाशकों का प्रयोग केवल अनुशंसित मात्रा में ही करें। फसल में रोग या कीट संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु कृषक अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या विकासखंड कृषि कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक तकनीकी सलाह प्राप्त कर सकते हैं।
समाचार क्रमांक 186/2026

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...