Skip to main content

भाजपा के पूर्व मंत्री ने महिला कलेक्टर के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया; कांग्रेस ने इसे शर्मनाक बताया

  • पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव के बयान को लेकर नया विवाद शुरू हो गया
  • कांग्रेस ने टिप्पणी को सिर्फ कलेक्टर का नहीं, महिला जगत का अपमान बताया
  • कलेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए राजगढ़ आए हैं भाजपा के वरिष्ठ नेता
राजगढ. यहां ब्यावरा में प्रशासनिक अधिकारियों के रवैए के खिलाफ भाजपा के प्रदर्शन में बुधवार को पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव के बयान को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। यादव ने मंच से ही संबोधन में राजगढ़ की महिला कलेक्टर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्थन करने और भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इसी दौरान उन्होंने एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। कुछ ही समय में यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को निशाने पर ले लिया है।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने इस टिप्पणी को सिर्फ कलेक्टर का नहीं, संपूर्ण महिला जगत का अपमान बताया। कहा- यह टिप्पणी घोर आपत्तिजनक, निंदनीय और भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच उजागर करने वाली है।
संविधान की वजह से राजगढ़ कलेक्टर हैं 
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मंच से कहा कि कलेक्टर ने जिस तरह से कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मारे और लाठी चलवाई। इससे साबित होता है कि उसके अंदर गर्मी ज्यादा है। कमलनाथ सरकार के इशारे पर ये काम हो रहा है। सीएए का समर्थन कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट संविधान और भारत माता का अपमान है। जिस संविधान का वह विरोध कर रही हैं, उसी संविधान की वजह से निधि निवेदिता कलेक्टर हैं, वरना कहीं रोटी बना रही होतीं। 
सलूजा ने बताया शर्मनाक 
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इसे बेहद शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि शिवराजजी, राकेश सिंह, गोपाल भार्गव की उपस्थिति में राजगढ़ में भाजपा सरकार में मंत्री रहे बद्रीलाल यादव एक महिला कलेक्टर के बारे में कितना गंदा बोल रहे है और ये सब मंच पर मुस्कुरा रहे हैं।
 
भाजपा नेता राजगढ़ पहुंचे हैं और रैली निकाल रहे हैं 
ब्यावरा में रविवार को नागरिकता कानून के समर्थन में रैली निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने धारा-144 का हवाला देकर रोका और फिर थप्पड़ मारे और बाद में लाठी चार्ज करा दी, जिससे कई लोग घायल हो गए थे। घटना पर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और कलेक्टर पर सरकार के पक्ष में कार्य करने का आरोप लगाया था। इसी घटना के खिलाफ बुधवार को ब्यावरा में भाजपा ने बड़ा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।