Skip to main content

हनीट्रैप / आरती ने काउंसलिंग के बाद पुलिस के सवालों के जवाब दिए, छत्तीसगढ़ कनेक्शन पर भी जांच

  • एसएसपी रुचिवर्धन के साथ ही अन्य सदस्य अलग-अलग छात्रा और आरती से कर रहे पूछताछ
  • नगर निगम इंजीनियर से तीन करोड़ रुपए मांगने के बाद हुआ मामले का खुलासा
इंदाैर. बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में गुरुवार काे एक बार फिर से एसआईटी की टीम आरोपी आरती और छात्रा से पूछताछ करने महिला थाने पहुंची। एसएसपी रुचिवर्धन के साथ ही अन्य सदस्य अलग-अलग छात्रा और आरती से पूछताछ कर रहे हैं। शुक्रवार को दोनों की पुलिस रिमांड खत्म हो रही है, जिस कारण दोनों को कोर्ट में पेश करना होगा। इससे पहले बुधवार को इंदौर पहुंचे एसआईटी के चीफ संजीव शमी ने कहा कि जिसकी भूमिका मिलेगी, उसे आरोपी बनाएंगे, भले वह बड़ा आदमी ही क्यों ना हो।
एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने बताया कि आरोपी आरती दयाल अब तक पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही थी। इसके बाद उसकी काउंसिलिंग करवाई गई, जिसके बाद वह कुछ सवालों के जवाब दे रही है। वहीं छात्रा ने सभी सवालों के खुलकर जवाब दिए हैं। उसके पिता ने अन्य आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी का केस दर्ज करवाया है। क्योंकि छात्रा ही पूरे गिरोह में सबसे छोटी है और वह खुद इनकी शिकार हुई है, इसलिए उसे सरकारी गवाह बनाने की तैयारी है। आगे जो प्रक्रिया होगी उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। मामले में छत्तीसगढ़ कनेक्शन पर भी जांच की जा रही है। इनके कॉल डिटेल को लेकर भी टीम काम कर रही है।
एसआईटी के चीफ संजीव शमी ने मीटिंग के बाद टीम में शामिल हर सदस्य की भूमिका तय कर उन्हें अलग-अलग टास्क दिए हैं। एडीजी शमी का कहना है कि इस केस की गंभीरता बहुत ज्यादा है इसलिए जांच में वक्त लगेगा। सारी कार्रवाई निष्पक्ष ही होगी अाैर जिस किसी की भूमिका मिलेगी, उसका नाम उजागर कर अाराेपी बनाया जाएगा, भले वाे बड़ा आदमी हाे। एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र के अनुसार शमी ने हनी ट्रैप गैंग की शिकार पीड़ित छात्रा से पूछताछ भी की। पीड़िता ने कई नामों की जानकारी भी दी। पुलिस इसकी पुष्टि करने में लगी है। अफसरों का कहना है कि हनी ट्रैप गैंग ने जिस तरह से अपने एनजीओ के लिए फंडिंग की है, उनकी अब अलग से जांच होगी।
नेता, आईएएस, आईपीएस फोन पर युवतियों से घंटों बात करते
ब्लैकमेलर्स युवतियों की सीडीआर एनालिसिस में पता चला है कि कई सीनियर आईएएस व आईपीएस उनसे घंटों बात करते रहे हैं। श्वेता से उनकी अलग-अलग दौर में लंबी बातचीत हुई है। एसआईटी ने वीडियो फुटेज व युवतियों के मोबाइल नंबरों के आधार पर सीडीआर एनालिसिस की तो यह जानकारी सामने आई है। जांच अधिकारी भी हैरान हैं कि कैसे इन युवतियों ने बड़े-बड़े अफसरों और राजनेताओं को अपने मोहपाश में बांध लिया था। एसआईटी से जुड़े अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की हैै।
एसआईटी अफसरों के अनुसार, छात्रा को बरगलाकर ब्लैकमेलिंग के लिए वीडियो बनाया गया है। अफसरों ने छात्रा से काफी देर चर्चा की और उसकी आपबीती सुनी। उसने बताया कि श्वेता और आरती के घरों में कैसे लड़कियां आती थीं और कार में बैठाकर वे कहां ले जाती थीं। छात्रा का कहना है कि उसने कुछ बड़े लोगों को देखा जरूर है, लेकिन वह उनके नाम नहीं जानती। हो सकता है कि वे टेंडर के लिए आए हों, लेकिन आरती के पहले वाले घर पर कुछ लोगों का आना जाना लगा रहता था। ऐसी कई जानकारी मिलने के बाद तय किया है कि छात्रा को सरकारी गवाह बनाया जाएगा। 
अफसरों का कहना है गैंग बड़ी है और उसके तार कई जगहों से जुड़े हैं। इसलिए छात्रा को भी खतरा हो सकता है। माना जा रहा है उसे संरक्षण केंद्र में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, श्वेता विजय जैन जिला जेल में जिस बैरक में बंद है, वहीं भय्यू महाराज सुसाइड केस में मुख्य षड्यंत्र रचने की आरोपी पलक पुराणिक बंद है। दाे दिन उनमें बात नहीं हुई, लेकिन बुधवार को दोनों में खूब बात हुई।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।