शिवपुरी। आनंद संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाया जाएगा। कलेक्टर अनुग्रहा पी के निर्देशन तथा डिप्टी कलेक्टर व नोडल अधिकारी अध्यात्म विभाग कृतिका भीमावद के मार्गदर्शन में 15 मार्च से 31 मार्च तक जिले में खुशहाली पखवाड़ा मनाया जाना तय किया गया है। सोमवार को अध्यात्म विभाग द्वारा वन विद्यालय के लगभग 25 वन रक्षकों के साथ खुशहाली पखवाड़े का पहला कार्यक्रम संपन्ना किया गया। डीपीएल व सहायक नोडल अधिकारी अभय जैन द्वारा हेल्प, गिविंग, रिलेशन आदि 10 बिंदुओं पर प्रतिभागियों से चर्चा कर निर्धारित प्रारूप पर उनके विचार जाने गए। मौखिक शेयरिंग भी ली गई। डीपीएल प्रेम प्रकाश सिरोलिया ने प्रतिभागियों को सर्किल में खड़ा करके पावर ऑफ लिसनिंग गेम खिलाया। इस तरह हंसते-खेलते हुए खुशहाली दिवस का कार्यक्रम संपन्ना किया गया।
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment