ICSE, ISC Exams Postponed: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड ने भी 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम स्थगित कर दिए हैं. यह फैसला कोरोनावायरस के खतरे के मद्देनजर लिया गया है. बोर्ड की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि कोरोना वायरस पूरे देश में फैल रहा है, ऐसे में स्टूडेंट्स और टीचर्स की सेहत को ध्यान में रखते हुए ICSE और ISC के 19 से 31 मार्च के बीच होने वाले सभी एग्जाम पोस्टपोन कर दिए गए हैं. ICSE के बोर्ड एग्जाम अभी चल रहे हैं और इसका आखिरी एग्जाम 30 मार्च को होना था. जबकि ISC के एग्जाम 31 मार्च को खत्म होने थे. लेकिन फिलहाल सभी एग्जाम टाल दिए गए हैं.
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment