Skip to main content

छत से गिरी महिला को लेने पहुंची 108 को ग्रामीणों ने सीमा पर रोका, तीर दिखाकर छीनी चाबी, बोले- बीमारी फैलाने आए हो

झाबुआ. जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ग्रामीणों में खौफ है। ग्रामीणों ने अपनी गांवों की सीमाओं को कांटे, पत्थर, लकड़ियाें और अन्य सामान रखकर सील कर दिया है। गांव में किसी काे भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण 24 घंटे सीमा पर पहरेदारी कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से कांटे भी रख रखे हैं, लेकिन ये एहतियात ही लाेगाें के लिए परेशानी बन रही है। क्याेंकि ग्रामिणों ने इमरजेंसी सेवा देने वालों का भी रास्ता रोकना शुरू कर दिया है।
गांवों में 108 एंबुलेंस को भी घुसने नहीं दिया जा रहा है। मरीजों को लेने पहुंच रही एंबुलेंस के कर्मचारियों से ग्रामीण दुर्व्यवहार कर रहे हैं। उन्हें फलिया, लठ्ठ और तीर कामठी से डराया, धमकाया जा रहा है। बीते दो दिन में 108 के कर्मचारियों के साथ इस तरह की चौथी घटना हो चुकी है, जिससे कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है। पायलेट और ईएमटी का कहना है कि हम किसी की मदद करने जाते हैं और हमसे इस तरह का बर्ताव किया जाता है। यहां तक की हथियार दिखाकर जान से मारने तक की धमकी दे दी जाती है। ताजा मामला शनिवार रात का ही है। 108 के क्लस्टर लीडर बलवंत बघेल के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे आलीराजपुर के कउठू गांव से एक कॉल 108 को मिला था। महिला काली पति केकड़िया (65) छत से गिरकर घायल हो गई थी। एंबुलेंस पहुंची तो गांव वालों ने सीमा पर रोक लिया। तीर कामठी दिखाकर गाड़ी की चाबी छीन ली। ग्रामीणों ने एंबुलेंस के कर्मचारियों से कहा- हमारे गांव में बीमारी फैलाने आए हो। मामले में एसपी विपुल श्रीवास्तव ने कहा कि हम पेट्रोलिंग कर कांटे हटवा रहे हैं।
एम्बुलेंस के पायलेट ने मरीज के परिजन से बात कराई फिर भी नहीं माने
बघेल ने बताया कि इस तरह की घटनाएं रोज हो रही है। पायलेट और ईएमटी ने घायल मरीज के परिजन से भी बात कराई। तब भी ग्रामीण नहीं माने। कुछ देर बाद परिजन का फोन आया और उन्होंने दूसरा रास्ता बताया, हम उस रास्ते से किसी तरह मरीज तक पहुंचे। मरीज को लेकर वापस आए तो गांव वालों ने फिर रोक लिया। घायल महिला आधे घंटे तक तड़पती रही। गांव वालों ने एंबुलेंस में उसे देखा तब किसी तरह एंबुलेंस वहां से निकली।
जिले में ये घटनाएं भी हुईं

  •  रविवार सुबह 11 बजे उंडवा से एक कॉल पॉयजन का आया था। एंबुलेंस मरीज को लेने पहुंची, लेकिन गांव की सीमा पर कांटे लगे हुए थे। मरीज के परिजन को फोन कर पायलेट ने सीमा पर आने को कहा वो किसी तरह मरीज को लेकर वहां निकल पाया। 
  •  रविवार दोपहर 12 बजे नानपुर के सोलिया गांव से डिलीवरी केस के लिए फोन आया था। एंबुलेंस पहुंची लेकिन सीमा के भीतर नहीं जाने दिया। परिजन महिला को सीमा तक लेकर आए। 
  •  जोबट में शनिवार रात मेडिकल केस था। पूरे रोड पर कांटे लगे हुए थे। रात में कोई नहीं था। इसलिए कांटे हटाकर 108 वाले अंदर पहुंचे और मरीज को लेकर अस्पताल आए।  

108 पर रोजाना आते हैं 70 से 80 कॉल, अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों से ही होते हैं
क्लस्टर लीडर बघेल ने बताया 108 और जननी पर रोजाना करीब 70 से 80 कॉल आते हैं। अधिकतर मामले ग्रामीण क्षेत्रों के ही होते हैं। कई बार रात में भी केस लेने जाने पड़ता है। ऐसे में यदि कोई घटना होती है तो क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि अब ऐसा होने पर अभद्रता करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ केस करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।