Skip to main content

डॉक्टरी एक चुनौती पूर्ण वचन बद्धता डॉक्टर चतुर्वेदी* चिकित्सा सबसे ज्यादा दुआएं लेने का कार्य शर्मा।

मुकेश गौड़  आशीष गौड 
मोगरा ब्रेकिंग न्यूज़
शिवपुरी। आज डॉक्टर्स डे पर 1 जुलाई मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों ने चिकित्सकों के क्लीनिक व निवास पर जाकर शहर के वरिष्ठ डॉक्टरों में डॉक्टर एस के  पुराणिक नेत्र रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर गिरीश चतुर्वेदी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पी के खरै पूर्व सिविल सर्जन, डॉक्टर चंद्रशेखर गुप्ता एम डी मेडिसिन जिला अस्पताल शिवपुरी,डॉक्टर पी डी शर्मा पूर्व जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुखदेव गौतम  डॉक्टर जी पी बिरथरे का श्रीफल स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र एवं भगवान परशुराम की पटिका देकर,पुष्पमालायें पहनाकर सम्मान किया।
   डॉक्टर गिरीश चतुर्वेदी ने कहा कि डॉक्टर होना एक चुनौती पूर्ण वचनबद्धता है सभी डॉक्टरों को नैतिकता और जरूरतमंदों की मदद का जज्बा बनाए रखना चाहिए, डॉक्टर डे पर उन्हें अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को समझकर  चिकित्सा को मानवीय सेवा का संकल्प लेते हैं। डॉक्टर होना सिर्फ एक काम नहीं बल्कि यह चुनौती पूर्ण वचनबद्धता है। डॉक्टर एस के पुराणिक  के ने कहा कि वर्तमान में डॉक्टरी ही एक ऐसा पेशा है जिस पर लोग विश्वास करते है ,इसे बनाए रखने का दारोमदार सभी डॉक्टरों पर है डॉक्टर्स डे हम डॉक्टरों को अपनी चिकित्सकीय जिम्मेदारी को पुनर्जीवित करने का अवसर देता है । डॉक्टर पी के खरे ने कहा कि सभी डॉक्टर जन अपने चिकित्सीय  जीवन की शुरुआत करते हैं तो उनके मन में नैतिक और जरूरतमंदों की मदद का जज्बा होता है इसकी वे कसम भी कहते हैं। इसके बाद कुछ  कुछ लोग इस विचार से पथ भ्रमित होकर अनैतिकता के रास्ते पर चल पड़ती है जो डॉक्टर डे के दिन डॉक्टरों को यह मौका मिलता है कि वे अपने अंतर्मन में जाकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझें और चिकित्सा को पैसा कमाने का पेशा न बनाकर मानवीय सेवा का पेशा बनाएं ,तभी हमारा डॉक्टर डे मनाना सार्थक  होगा। तथा who के अनुसार व्यक्ति तभी स्वस्थ माना जाता है जब शारीरिक मानसिक बौद्धिक और सामाजिक कार्य में संलग्न है
।डॉक्टर चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा भारत सरकार द्वारा पहला राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस सन 1991 को डॉक्टर विधान चंद्र रांय की स्मृति में मनाया जाता है उनका चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए प्रतिवर्ष 1 जुलाई को चिकित्सा दिवस मनाया जाता है डॉक्टर सुखदेव गौतम ने कहा कि डॉक्टरों को यह सम्मान केवल चिकित्सा के साथ साथ समर्पण, सेवा और मानवीय संवेदनाओं का है। बुर्जुगो को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान अवश्य दें।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने  कि जिस प्रकार जब सारी दुनिया होपलेस बन जाती है , तब परमात्मा इस धरा पर आकर होप पैदा करते है, आशा की नई किरण जागते है ।इसी प्रकार डॉक्टर के सामने भी कितना भी बीमार मरीज आए, यदि डॉक्टर प्रेम से उसकी ओर देखकर कह दे कि तुम अवश्य ठीक हो जाओगे तो उनके द्वारा दिया गया आश्वासन मरीज के अंदर आशा किरण पैदा कर देता है उसके लिए दुआ का काम करता है इसलिए डॉक्टर को नेवस्ट द गॉड कहा जाता है। जो मरीज ठीक होता है उसकी दुआएं डॉक्टर के लिए निकलती है ।अतः चिकित्सकीय कार्य सबसे अधिक दुआएं लेने और देने का कार्य है ।इस मौके पर मुख्य रूप से  कैलाश नारायण मुद्गल कुंज बिहारी चतुर्वेदी हरि बल्लभ शर्मा कुंज बिहारी पाराशर सुरेंद्र पाठक सुरेश भार्गव गजानंद शर्मा विशंभर दयाल दीक्षित राजेंद्र पांडे कैलाश नारायण भार्गव सतीश सडैया नलिन अवस्थी एन पी अवस्थी  कैलाश नारायण दुबे अरविंद सुडैया राजू पिपरघार  राजकुमार सडैया डॉक्टर सी पी उपाध्याय हरगोविंद शर्मा ओम प्रकाशसमाधिया सत्यनारायण दीक्षित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महावीर मुद्गल ने किया एवं अंत में आभार एकता स्कूल के डायरेक्टर एस एन उपाध्याय ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...