Skip to main content

ब्राह्मण महासभा सनातन की बैठक संपन्न, ब्राह्मण समाज ने वर्ग भेद को दूर करने का लिया संकल्प।

, ब्राह्मण महासभा सनातन की बैठक संपन्न,  ब्राह्मण समाज ने वर्ग भेद को दूर करने का लिया संकल्प।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन जिला शिवपुरी की बैठक में यह चर्चा हुई की कैसे सभी ब्राह्मण  संगठनों को एक छतरी के नीचे लाकर संगठित करने की पुरज़ोर कोशिश की जाए। तथा ब्राह्मण समाज में फैले वर्ग भेद को दूर करने का लिया संकल्प।वक्क्तों ने कहा कि हम सब ब्राह्मण है इसमें न कोई छोटा और न बड़ा
   रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की बैठक शिवपुरी महानगर के वार्ड 01 में  नमस्कार चंद्र मोहन दीक्षित  इकलोद वाले के निज निवास पर आहुति की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विशाल ब्राह्मण समाज को संगठित कर उनके उत्थान के लिए कार्य करना था।
   बैठक को संबोधित करते हुए ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने कहा कि आज जरूरत है ब्राह्मण समाज को अपनी शक्ति पहचानने की और उसका सदुपयोग कर जरूर मंद ब्राह्मणों को यथा संभव सहयोग कर उनका उत्थान किया जाए। इसके साथ ही यह भी चर्चा हुई थी कैसे सभी ब्राह्मण संगठनों को एक छतरी के नीचे लाकर संगठित करने की पुरज़ोर कोशिश की जाए। तथा ब्राह्मण समाज के उप वर्ग  भेद को दूर किया जाए।
    बैठक का प्रारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर दीप प्रज्वलित करने के साथ हुआ, इसके बाद गायत्री मंत्र का जाप किया । पंडित कैलाश नारायण भार्गव ने अपने उद्बोधन मेंकहा कि ब्राह्मणों को अपनी पहचान के प्रतीकों जैसे चोटी, तिलक ,यज्ञोपवीत को जरूर धारण करें।   ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की जरूरत बताई कहां कि बेटा या बेटियां दोनों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार दें । जिससे वह  अपने जीवन में सफल हो सकें  । और समाज के निर्धन छात्रों की शिक्षा के लिए सभी को प्रयास करने होंगे।बैठक में समाज के संरक्षक  पंडित कुंज बिहारी पाराशर ,उपाध्यक्ष पंडित हरगोविंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा संगठन मंत्री कैलाश नारायण मुद्गल जिला महामंत्री  बालकृष्ण शर्मा, गजानन शर्मा  सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग सम्मिलित थे, कार्यक्रम का संचालन पंडित प्रभु दयाल चतुर्वेदी, ने किया एवं अंत में पंडित एन पी अवस्थी आभार ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...