इन क्षेत्रों में आज विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
मुकेश गौड़ आशीष गौड
शिवपुरी, 22 जनवरी 2026/ आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने के कारण बाणगंगा उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. चीलौद फीडर, टी. व्ही. टावर फीडर तथा 11 के.व्ही. बडागाँव फीडर पर 23 जनवरी को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
उक्त 11 के.व्ही. चीलौद फीडर, टी. व्ही. टावर फीडरों के बंद रहने से सुबह 10 बजे से 03 बजे तक संजय कालोनी, इंदरा कालोनी, फिजीकल, चीलौद इत्यादि आसपास के क्षेत्र तथा पटेल नगर अशोक विहार शिवशक्ति नगर विवेकनंद पुरम, शांन्ति नगर इत्यादि आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.व्ही. बडागाँव फीडर के बंद रहने से प्रातः 11 बजे से दोपहर 04 बजे तक बडौदी गॉव इन्डस्ट्रियल एरिया बडोदी एवं बडा गाँव से संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
Comments
Post a Comment