कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ मुकेश गौड़ आशीष गौड शिवपुरी- मारवाड़ी अग्रवाल समाज शिवपुरी के द्वारा गत दिवस मारवाड़ी समाज के चुनाव की प्रक्रिया का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से चुनाव अधिकारी एडवोकेट विष्णु गोयल (बंगले वालो)के निर्देशन में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें आगामी दो वर्षों के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, यहां सर्वानुमति से समाजजनों के द्वारा मारबाड़ी समाज के अध्यक्ष के रूप में होटल अनुज पैलेस के संचालक व समाजसेवी सुरेश अग्रवाल को समाज अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही समाज की कार्यकारिणी में दायित्ववान पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर आनंद गोयल, तरुण अग्रवाल, सचिव दीपक गोयल, सह सचिव एडवोकेट जय गोयल, कोषाध्यक्ष अनिल गोयल नवनिर्वाचित घोषित किए गए। मारबाड़ी समाज के इस नवगठित कार्यकारिणी के मनोनयन पर उपस्थित समाजजनों के द्वारा माल्यार्पण करते हुए सर्वप्रथम घोषित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात उपस्थित समाज बन्धुओं ने समाज को संगठित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मारबाड़ी समाज की इस नव निर्वाचित टीम को बधाई देने के लिए राधेश्या...
मुकेश गौड - प्रधान संपादक