Skip to main content

एलओसी / भारत की जवाबी कार्रवाई में 2 फौजी मारे गए, पाक सैनिक सफेद झंडा दिखाकर शव ले गए

    • पीओके के हाजीपुर सेक्टर से एक वीडियो सामने आया, जिसमें पाक सैनिक सफेद झंडा दिखाकर अपने साथियों का शव ले जाते दिख रहे
    • पाकिस्तान ने जुलाई में मारे गए 5-7 सैनिकों और आतंकियों के शव लेने से मना किया था, पाक फौज में पंजाब क्षेत्र से 70% सैनिक
  • श्रीनगर. पाकिस्तानी सेना पिछले कुछ दिनों से लगातार युद्धविराम का उल्लंघन कर रही है। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 10 और 11 सितंबर को पाकिस्तान के 2 सैनिकों को मार गिराया था। इसके बाद पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के हाजीपुर सेक्टर से शनिवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें पाकिस्तानी फौजी सफेद झंडा दिखाकर अपने जवानों का शव ले जा रहे है।
    भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि 10-11 सितंबर को हमारे जवानों ने हाजीपुर सेक्टर में सिपाही गुलाम रसूल को मार गिराया। रसूल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला था। शुरुआत में पाकिस्तानी सेना अपने सैनिक का शव ले जाने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान एक और सैनिक मारा गया। पाक सैनिक दो दिनों से लगातार कोशिशों के बावजूद शवों को बरामद नहीं कर सके। 13 सितंबर को पाक सैनिक सफेद झंडा दिखाकर शव ले गए। हमारी सेना ने इसका सम्मान करते हुए शवों को ले जाने की अनुमति दे दी।
    इससे पहले पाक ने इनकार किया था
    इससे पहले पाकिस्तान सेना ने केरन सेक्टर में 30-31 जुलाई को मारे गए अपने 5-7 सैनिकों और आतंकियों के शव वापस लेने से इनकार कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि केरन में मारे गए लोग कश्मीरी या पाक की उत्तर लाइट इन्फैंट्री (एनएलआई) के जवान रहे होंगे।
    पाक सेना में 70% से ज्यादा पंजाबी मुस्लिम सैनिक
    पाकिस्तान ने कारगिल युद्ध में भी मारे गए अपने सैनिकों का शव लेने से इनकार कर दिया था। जबकि भारतीय सेना ने युद्ध के दौरान बर्फीले ऊंचाइयों पर अपनी सैनिकों का अंतिम संस्कार किया था। अफसरों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना में पंजाबी मुस्लिम जनरलों का वर्चस्व है। पाक सेना में उस क्षेत्र के 70% से ज्यादा सैनिक हैं। पाक सेना हमेशा मारे गए पंजाबी सैनिकों के शवों को वापस लाने की कोशिश करती है।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।