Skip to main content

मप्र / ग्वालियर में 9 साल बाद एक दिन में 4.62 इंच बारिश, घरों में पानी घुसा

  • इंदाैर में ढाई घंटे में 1.5 इंच बारिश, अब तक 49.9 इंच हुई
ग्वालियर/इंदौर . नाै साल बाद ग्वालियर में साेमवार काे सबसे तेज बारिश हुई। 24 घंटे के दौरान 4.62 इंच बारिश के साथ ही मानसून के सीजन की आैसत बारिश का काेटा (31.12 इंच) भी पार हाे गया। वहीं इंदौर में शाम को जोरदार बारिश हुई। इससे कई इलाकों में पानी भर गया। ढाई घंटे में डेढ़ इंच पानी बरस गया। इसे मिलाकर अब तक कुल 49.90 इंच बारिश हो गई है। देर रात तक जारी बारिश से 25 साल में दूसरी बार आंकड़ा 50 इंच पार हो जाएगा। ग्वालियर में अब तक 34.12 इंच बारिश हाे चुकी है। यानी काेटे से 2.99 इंच ज्यादा। इससे पहले 20 सितंबर 2010 को एक दिन में 6.29 इंच बारिश हुई थी।
इतना ही नहीं 8 साल बाद औसत बारिश का कोटा से सबसे अधिक बारिश इस साल हुई है। इससे पहले वर्ष 2011 में मानसून सीजन में 37 इंच बारिश हुई थी। वर्ष 2011 के बाद मानसून सीजन में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश है। हालांकि पिछले वर्ष 32.01 इंच बारिश हुई थी। वर्ष 2011-12 के बाद लगातार दूसरी साल औसत बारिश का कोटा इस साल पूरा हुआ है।
ग्वालियर में करीब साढ़े आठ घंटे लगातार बारिश होने के कारण स्वर्ण रेखा, मुरार नदी में उफान आ गया। मुख्य मार्गों सहित निचली बस्तियों में पानी भर गया। इसके बाद भी जब पानी बंद नहीं हुआ तो सुबह 10 बजे पीएचई अमले ने लक्ष्मीबाई की समाधि के पास स्वर्ण रेखा में स्थित पांचों चैनल गेटों को आनन-फानन में खोला। बैजाताल के बीचोंबीच बना तैरता रंगमंच भी पानी में डूब गया। कई क्षेत्रों में सड़क पर चार फीट तक पानी भर गया।
प्रदेश में अब तक 50.15 इंच बारिश, सामान्य से 36% ज्यादा : प्रदेश में बारिश का दाैर थम नहीं रहा है। साेमवार काे गुना में 2 इंच, खरगाेन में ढाई इंच, टीकमगढ़ में सवा दाे इंच, खजुराहाे में 1.75 इंच बारिश हुई। इन शहराें के अलावा जबलपुर, सतना अाैर सागर शहर भी बारिश से तर हुए। प्रदेश में साेमवार तक 50.15 इंच बारिश हाे चुकी है। यह अब तक की सामान्य बारिश 36.86 इंच से 36 फीसदी ज्यादा है। माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि प्रदेश में 6 साल बाद सीजन की सबसे 
अाज इन 15 जिलाें में तेज बारिश के अासार : नरसिंहपुर, रायसेन, विदिशा, गुना, सागर, टीकमगढ़, सीहाेर, छतरपुर, शिवपुरी, नीमच, हरदा, शाजापुर, अागर, दतिया अाैर देवास।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।