Skip to main content

रिपोर्ट / एलजी बना रही है रोलेबल स्मार्टफोन, इसकी स्क्रीन को रोल करके जेब में रखा जा सकेगा

  • इससे पहले भी एलजी रोलेबल डिस्प्ले वाला टीवी सीईएस 2019 में पेश कर चुकी है
  • सैमसंग भी रोलेबल डिस्प्ले वाले फोन के लिए नवंबर 2018 में पेटेंट फाइल कर चुकी है
  • गैजेट डेस्क. साउथ कोरिया की दिग्गज टेक कंपनी एलजी जल्द ही रोलेबल डिस्प्ले बाजार में उतारने की तैयारी में है। गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ऐसा स्मार्टफोन तैयार कर रही है जिसकी डिस्प्ले रोल होकर फोन के अंदर ही फीट हो जाएगी।

    रोलेबल डिस्प्ले वाली टीवी बना चुकी है एलजी

    1. रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2018 में ही एलजी ने इस खास तरह की डिस्प्ले को लेकर कोरियन इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस (केआईपीओ) में पेटेंट फाइल करा दिया था। पेटेंट को जून 2019 में पब्लिश किया गया जिसमें रोलेबल डिस्प्ले वाले डिवाइस के कई सारे स्केच थे।
    2. रिपोर्ट के मुताबिक यह डिस्प्ले काफी बड़े आकार की होगी। इसके साइज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह डिवाइस के अंदर दो बार रोल हो जाएगी। इसे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से भी रोल कर पाएगा।
    3. एलजी रोलेबल डिस्प्ले वाले डिवाइस को खासतौर पर मूवी, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए डिजाइन कर रही है।
    4. रिपोर्ट के मुताबिक साउथ कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग ने भी 28 नवंबर 2018 में वर्ल्ड इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस (डब्ल्यूआईपीओ) में रोलेबल डिस्प्ले के लिए पेटेंट फाइल किया है।
    5. यह पहली बार नहीं है जब रोलेबल डिस्प्ले वाला डिवाइस बनाया जा रहा है। इससे पहले भी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स सीईएस 2019 में रोलेबल डिस्प्ले वाली दुनिया का पहली टीवी को पेश कर चुकी है।


Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।