Skip to main content

टोल प्लाजा से 20 किमी की परिधि में घर है तो टैक्स देने की जरूरत नहीं, उठाएं स्कीम का फायदा

टोल प्लाजा के आस-पास के लोग ही ले रहे हैं।

घरौंडा-मधुबन वालों को पानीपत टोल पर भी फायदा

मंथली फास्टैग से फ्री टोल प्लाजा क्रॉस करने वालों में मधुबन से पानीपत की तरफ जाते हुए घरौंडा कोहंड समेत सभी गांवों के लोग बसताड़ा के अलावा पानीपत टोल पर भी एनएचएआई की इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसी तरह पानीपत बस स्टैंड के आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले लोग पानीपत के अलावा बसताड़ा टोल प्लाजा पर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए वाहन मालिकों को दोनों जगह लोकल इनेबल यानी रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

ऐसे बनेगा मंथली फास्टैग
150 रुपये और 300 रुपये का मंथली फास्टैग बनवाने के लिए वाहन की आरसी और मालिक का आधार कार्ड टोल प्लाजा के काउंटर पर जमा कराना होगा। टोल मैनेजर मनीष के अनुसार, मंथली फास्टैग यानी लोकल इनेबल के लिए आरसी का एड्रेस पोर्टल पर डालकर जांचा जाता है। गूगल मैप पर यदि निर्धारित सीमा की परिधि में एड्रेस आता है तो ही मंथली पास से फ्री टोल की सुविधा मिल पाती है।

300 रुपये भरकर होगा 5250 रुपये का फायदा
20 किलोमीटर की परिधि में रहने वाला वाहन मालिक यदि रोजाना बसताड़ा टोल प्लाजा क्रास करता है तो उसे अप एंड डाउन का 185 रुपये रोजाना के हिसाब से 5550 रुपये महीने का खर्च आता है। अब यदि यही वाहन मालिक 300 रुपये देकर मंथली फास्टैग बनवाता है तो उसे 5250 रुपये की बचत होगी।

परिधि से बाहर वाले 20 दिन के टोल में महीना सफर करेंगे

एनएचएआई के नियमों के अनुसार, मंथली फास्टैग से फ्री टोल की सुविधा केवल स्थानीय लोगों के लिए है। यदि कोई दूसरे जिले या 20 किलोमीटर से बाहर की परिधि का रहने वाला है, तो उसे अलग से मासिक पास बनवाना होगा। एनएचएआई द्वारा तय स्लैब के अनुसार, 20 दिन का टोल देकर वाहन मालिक महीना भर टोल क्रॉस कर सकते हैं। यानी पास का जो रेट है, वह अप एंड डाउन के 20 दिनों के टोल टैक्स के बराबर है।

बसताड़ा टोल प्लाजा पर अभी इतना लगता है टोल
वाहन-------------------एक तरफ------------अप एंड डाउन------मंथली पास
कार, जीप और वैन----125----------------- 185------------- -----3700
एलसीवी, मिन्नी बस----- 215--------------- 325-------------- -----6475
बस, ट्रक---------------- 430----------------- 645------------------ 12945
मल्टी एक्सल------------695----------------- 1040------------------ 20805

पानीपत बस स्टैंड तक बसताड़ा टोल से 20 किलोमीटर के दायरे में आता है। 10 या 20 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोग यदि मंथली फास्टैग सुविधा लें, तो उन्हें काफी लाभ होगा। इसके लिए उन्हें लोकल इनेबल कराना होगा। ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।