Skip to main content

मध्य प्रदेश / सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और कलेक्टरेट घेरने पर पुलिस ने सुमित्रा महाजन, राकेश सिंह समेत 353 भाजपाइयों को हिरासत में लिया


इंदौर. भू-माफिया की आड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने और सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ भाजपाइयों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा को प्रशासन ने केवल सभा करने की अनुमति दी थी, लेकिन प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट का घेराव करने पर पुलिस ने पूर्व लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, महापौर मालिनी गौड, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला समेत 353 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में मुचलके में रिहा कर दिया गया।
धरना स्थल पर कई भाजपा कार्यकर्ता काले गुब्बारे लेकर पहुंचे थे। प्रदर्शन कर रहे भाजपा के नेताओं की पुलिस से झूमाझटकी हुई। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक राजेश सोनकर, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा समेत 20 बड़े नेता मौजूद थे। 
इससे पहले सभा में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि यह सरकार अतिक्रमण के नाम पर हमारे कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही है। भाजपा ने जब इस बात का विरोध किया तो ये कहने लगे कि अतिक्रमण के नाम पर कुछ लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है, मुख्यमंत्री की ऐसी कोई मंशा नहीं है। हकीकत में माफियाओं पर कार्रवाई के नाम पर जो निर्माण तोड़े गए हैं, उसके पीछे अवैध वसूली की मंशा थी। कमलनाथ जी किस गुमान में हैं.. एक शायर ने कहा है कि सोहरत की बुलंदी भी पलभर का तमाशा है...। 
कमलनाथजी, आप जिस डाल पर बैठे हो, उसे आपके ही लोग तोड़ने में लगे
राकेश ने कहा कि कमलनाथजी जिस डाल पर आप बैठे हो, वह एक ना एक दिन टूट जाएगी। आप तो उस डाल के टूटने का इंतजार भी मत करो, क्योंकि आपके अपने लोग ही उस डाल को लगातार तोड़ने का काम कर रहे हैं। इसलिए आप स्थाई नहीं हो। भय और आतंक का माहौल बनाकर मध्य प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं को दबाने और कुचलने का काम करोगे। ऐसा सोच रहे हो तो यह आप भूल जाओ। आपने कुछ निर्माण तोड़े होंगे, कुछ और तोड़ लोगे, लेकिन यह भाजपा का कार्यकर्ता जितना तोड़ने की कोशिश करोगे। यह टूटेगा नहीं, झुकेगा नहीं, बस एक ही नारा बुलंद करेगा भारत माता की जय।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।