Skip to main content

राजधानी का सबसे पुराना सिनेमाघर लक्ष्मी टॉकीज जमींदोज, 81 साल के फिल्मी सफर का 'दि एंड'

  • 81 साल पहले 1939 में शुरू हुआ लक्ष्मी सिनेमाघर, सबसे सस्ता टिकट होने के कारण सुदूर से लोग आते थे फिल्म देखने

  • आखिरी फिल्म... 8 जनवरी (बुधवार) को सुबह जब प्रशासन ने टॉकीज के गेट पर ताला जड़ा तब यहां तबाही फिल्म लगी थी
  • भोपाल. 81 साल पहले 1939 में शुरू हुए शहर के सबसे पुराने सिनेमाघर पर आज प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। पुराने शहर की पहचान लक्ष्मी टॉकीज को जिला प्रशासन ने इसी साल 8 जनवरी को सील किया था। प्रशासन ने टॉकीज सील करने के बाद कब्जा नगर निगम को सौंप दिया था। सोमवार दोपहर इसे तोड़ने की कार्रवाई शुरु कर दी गई, जो लगभग तीन-चार दिन चलेगी। 

  •  जनवरी को टॉकीज में फिल्म तबाही का आखिरी शो हुआ था। यहां रोजाना नई फिल्म का संचालन होता था। टॉकीज में करीब 720 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। 8 जनवरी को प्रशासन ने इसे सील कर दिया था। इसकी वजह टॉकीज की लीज 8 साल पहले समाप्त होना है। 
    दिसंबर 1950 में महाभारत पिक्चर्स प्रा. लि. फॉर्म का निर्माण किया गया। इसके पहले मालिक जेठानंद खियालदास लालचंदानी थे उनके बेटे जयकिशन लालचंदानी ने बताया कि हर 10 साल में इसकी लीज को नगर निगम रिन्यू कर देता था, लेकिन 2011 में इसकी लीज खत्म होने के बाद नगर निगम ने इसे आगे नहीं बढ़ाया। 2001 में यह कंपनी के शेयर फैजान फईम और उनके पार्टनर ने खरीद लिए थे।
    टॉकीज की जमीन 12 हजार 500 वर्गमीटर है। 2011 में टॉकीज की लीज खत्म हो गई थी। 8 जनवरी को जिला प्रशासन ने इसे सील कर जमीन का कब्जा नगर निगम को दे दिया था।  अब नगर निगम इस जमीन पर बनी लक्ष्मी टॉकीज को तोड़कर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के उपयोग में ले सकता है। हालांकि लक्ष्मी टॉकीज की जमीन की लीज का मामला हाईकोर्ट में पेंडिंग है।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।