Skip to main content

हाईकोर्ट ने जिला अदालतों के खाली पदों पर अखिल भारतीय स्तर पर भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द किया



  • जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने 26 दिसंबर, 2019 को जिला अदालतों में खाली पड़े 33 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था
  • इन पदों के लिए देश भर के लोग आवेदन कर सकते थे, राजनैतिक दलों ने स्थानीय लोगों को आरक्षण देने की मांग की थी
जम्मू. हाईकोर्ट ने जिला अदालतों के गैर राजपत्रित पदों पर अखिल भारतीय स्तर पर भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। बुधवार को हाईकोर्ट ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी। भर्ती रद्द करने की वजह नहीं बताई गई है, लेकिन विपक्ष ने राज्य से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद, भर्ती में देश भर के लोगों को शामिल करने का विरोध किया था।
बुधवार को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल संजय धर ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा, "26 दिसंबर, 2019 को घोषित जिला अदालतों के गैर राजपत्रित पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है।"
राजनैतिक दलों ने किया था विरोध
हाईकोर्ट की तरफ से भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के पीछे कोई कारण नहीं बताया गया है। जम्मू-कश्मीर की नेशनल कॉन्फ्रेंस, वाम दलों समेत कई राजनैतिक दलों ने अखिल भारतीय स्तर पर भर्ती का विरोध करते हुए स्थानीय लोगों को आरक्षण देने की मांग की थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन के प्रवक्ता रोहित कंसल ने मंगलवार को कहा- सरकार को इस बारे में कई सुझाव मिले हैं और उनका परीक्षण किया जा रहा है।
33 पदों पर होनी थी नियुक्ति
26 दिसंबर, 2019 को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख की जिला अदालतों में 33 गैर राजपत्रित पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया था। देश भर के उम्मीदवार 31 जनवरी, 2020 तक इसके लिए आवेदन कर सकते थे। इन पदों में जूनियर स्टेनोग्राफर, टायपिस्ट, कंपोजिटर, इलेक्ट्रीशियन और ड्राइवर शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।