Skip to main content

शहर में धड़ल्ले से बिक रहीं बिना लेबल वाली एसिड की बोतल, सैंपल तक नहीं लेते ड्रग इंस्पेक्टर

  • अफसरों का तर्क-उनके यहां लैब में एसिड की जांच सुविधा ही नहीं, व्यापारियों का आरोप- अफसर सिर्फ परेशान करने आते हैं
  • नियमानुसार अफसरों को एसिड के सैंपल लेकर प्रदेश के बाहर बनी लैब में जांच करानी चाहिए

भोपाल . शहर में दुकानों पर बिना लेबल वाली बोतलों में एसिड भरकर बेचा जा रहा है। यह कितना घातक है और इसमें कंटेंट क्या हैं, इसकी जानकारी कहीं डिस्प्ले नहीं है। इतना ही नहीं जांच के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर एसिड के सैंपल तक नहीं ले रहे हैं। अफसरों का कहना है कि उनके यहां लैब में एसिड की जांच सुविधा नहीं है। इसलिए वे सिर्फ दस्तावेजों की जांच करते हैं। 

जबकि नियमानुसार अफसरों को एसिड के सैंपल लेकर प्रदेश के बाहर बनी लैब में जांच करानी चाहिए। ताकि यह पता लग सके कि एसिड तय पैरामीटर्स के मुताबिक है या नहीं। इधर, व्यापारियों का आरोप है कि अफसर सिर्फ व्यापारियों को परेशान करने के लिए बार-बार एसिड दुकानों की जांच के लिए आते हैं। उन्हें कई बार कहा गया है कि वो एक बार एक दुकान से एसिड के सैंपल लेकर जांच करा लें। ताकि बार-बार व्यापारी को परेशानी न हो। 

एक दिन जांच फिर कार्रवाई बंद
मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अफसरों ने सिर्फ एक दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में एसिड दुकानों की जांच कराई। लेकिन पिछले दो दिन से कार्रवाई बंद है। जबकि शहर में सोने-चांदी और अन्य कामों को गलाने के लिए एसिड का उपयोग किया जा रहा है। शहर में इंदौर और देवास से बड़ी मात्रा में टैंकरों के जरिए एसिड लाया जाता है। 
ऐसे मिलता है एसिड
नए नियमों के तहत अगर किसी व्यक्ति को एसिड खरीदना है तो उसे पहले संबंधित एसडीएम दफ्तर में जाकर एसिड खरीदने के लिए ऑनलाइन  आवेदन करना पड़ेगा। जिसके आधार पर एसडीएम उस व्यक्ति को परमिट जारी करेगा। यह परमिट देखकर कोई भी दुकानदार एसिड सेल कर देगा।
एसिड के सैंपल लेने पर मनाही नहीं है, अफसरों से रिपोर्ट लूंगा
भोपाल समेत प्रदेशभर में एसिड दुकानों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। कई जगह पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। एसिड की बोतल से सैंपल लेने की मनाही नहीं है, अफसर ऐसा क्यों कर रहे हैं, इस बारे में कंट्रोलर से रिपोर्ट ली जाएगी। जांच की सुविधा नहीं है तो बाहर जांच कराई जाएगी। -तुलसीराम सिलावट, मंत्री, स्वास्थ्य 

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।