Skip to main content

रोड शो देर तक चलने की वजह से पर्चा दाखिल नहीं सके केजरीवाल, अब कल परिवार के साथ जाकर नामांकन भरेंगे

  • केजरीवाल 3 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर नहीं पहुंच पाए, इसलिए पर्चा दाखिल नहीं हुआ
  • उनके खिलाफ भाजपा से कुमार विश्वास और कांग्रेस से शीला दीक्षित की बेटी को उतारने की चर्चा
  • भाजपा को 13 सीटों पर उम्मीदवार तय करना बाकी, कांग्रेस ने 4 सीटें राजद के लिए छोड़ीं

नई दिल्ली (अखिलेश कुमार/शेखर घोष). मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो किया। हालांकि रोड शो में देरी हो जाने के चलते वह नामांकन दाखिल नहीं कर सके। अब उनका पर्चा कल भरा जाएगा। इससे पहले रोड शो में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा और कांग्रेस में उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारने के लिए मंथन जारी है। कांग्रेस पूर्व सीएम शीला दीक्षित की बेटी लतिका दीक्षित या बहन रमा धवन को नई दिल्ली से चुनाव लड़वाना चाहती है। लेकिन दोनों इसके लिए तैयार नहीं हैं। चर्चा है कि भाजपा केजरीवाल के सामने कुमार विश्वास को उतारने पर विचार कर रही है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद विजय गोयल, शाजिया इल्मी, सुनील यादव का नाम भी दौड़ में है।
कांग्रेस में केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए रविवार देर रात तक लतिका दीक्षित और रमा धवन को मानने की कोशिश चलती रहीं। इसके अलावा नई दिल्ली सीट के लिए अजय माकन के करीबी महेंद्र मंगला, सुभाष चोपड़ा के नजदीकी रमेश सब्बरवाल या फिर यूथ कांग्रेस से जुड़े रहे अशोक चोपड़ा के नाम भी शामिल हैं। पार्टी ने शनिवार रात 54 सीटों की घोषणा की थी, जिसमें पूर्वांचल के हिस्से में दो सीटें रिठाला से प्रवीण कुमार पांडेय और संगम विहार से कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष कीर्ति आजादी की पत्नी पूनम आजाद को मौका मिला। 4 सीटें किराड़ी, बुराड़ी, पालम और उत्तम नगर राजद को दिए जाने के बाद बची 12 सीटों पर खींचतान चल रही है।
भाजपा में केजरी के सामने कुमार को उतारने की चर्चा
उधर, भाजपा को अभी 13 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करना है। कांग्रेस की तरह भाजपा को भी नई दिल्ली सीट पर प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। चर्चा है कि केजरीवाल के सामने कुमार विश्वास को उतारने पर विचार हो रहा है। कृष्णा नगर सीट पर डाॅ. हर्षवर्द्धन अपने मित्र डॉक्टर अनिल गोयल को लड़वाना चाहते हैं तो गौतम गंभीर की पसंद्र हृदेश अग्रवाल हैं। सूत्र डाॅ. हर्षवर्द्धन के खुद लड़ने की बात कह रहे हैं। इसी तरह दिल्ली कैंट में सांसद मीनाक्षी लेखी करण सिंह तंवर काे टिकट देने के लिए अड़ गई हैं।
शिअद 4 सीटें चाहती है, जदयू को 2 सीटें दी गईं
भाजपा का शिअद के साथ शाहदरा, कालकाजी और रजौरी गार्डन सीट पर समझौता हो गया है। लेकिन हरिनगर सीट पर अकाली अमरजीत सिंह पप्पू को उम्मीदवार बनाना चाहती है। इस पर भाजपा तैयार नहीं है। वहीं, जजपा चीफ दुष्यंत चौटाला भी दो सीटों पर दावेदारी ठोक रहे हैं। जदयू से बात बन गई है। उसकी ओर से बुराड़ी से शैलेंद्र रॉय और संगम विहार से अभिषेक गुप्ता लड़ेंगे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा, नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।