शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से नकदी भी जब्त की है। कोतवाली टीआई बादामसिंह यादव ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने बड़ौदी में हरिओम आइस फैक्ट्री के पास पहुंचकर जुए के फड़ पर छापा मारकर वहां से आरोपित नवल पुत्र राधेश्याम राठौर, जगदीश पुत्र नारायण राठौर, निवासी राठौर मोहल्ला के पास 2950 रुपए जब्त कर गिरफ्तार किया, वहां तेंदुआ थाना पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर 880 रुपये व भौंती में धाय महादेव मंदिर के पास खोड़ से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 600 रुपये जब्त कर गिरफ्तार कर लिया।
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment