Skip to main content

आज आ सकती हैं कोरोना संदिग्ध साहेनपाल की जांच, NARWAR में एक ड्रायवर की स्क्रीनिंग

नरवर। खबर नरवर नगर से भी आ रही हैं कि नगर में बुधवार को एक ट्रक ड्रायवर फल की गाड़ी लेकर अपने घर आया तो पड़ाेसियों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम ने उसकी स्क्रीनिंग की गई। डॉक्टर आरआर माथुर ने बताया कि लोड़ी माता मंदिर के पीछे निवासरत नवल सिंह पुत्र अर्जुन सिंह सिकरवार फल की गाड़ी लेकर महाराष्ट्र सहित अन्य राज्य से आया था।

इसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य ठीक मुझसे मिलने के लिए गई। हालांकि उसमें ऐसा कोई लक्षण नहीं दिखा है, लेकिन फिर भी उसे बंद कमरे में रहने एवं किसी से नहीं मिलने की सलाह दी गई है। यदि उसमें कोई ऐसा दिखता है तो उसकी जांच कराई जाएगी स्वास्थ्य टीम उस पर नजर बनाए हुए हैं।
नरवर तहसील के करही गांव में सोनू उर्फ सोहनपाल (26) पुत्र पप्पू उर्फ लज्जाराम केवट 20 माार्च को राजस्थान के भीलवाड़ा से लौटा था। सर्दी, खांसी और बुखार होने पर 23 मार्च को आइसोलेशन वार्ड शिवपुरी में भर्ती कराया।

वहीं खनियाधाना में 16 मार्च को हैदराबाद से लौटे सगीर अली (23) पुत्र अय्यूब खान को स्क्रीनिंग में सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत होने पर एंबूलेंस 108 से मंगलवार को शिवपुरी लाया गया था। दोनों के सैंपल दिल्ली भेजे हैं। सोहनपाल की रिपोर्ट आज आ सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।