Skip to main content

मई तक भारत में बनने लगेगी टेस्टिंग किट, रोजाना होंगे 1 लाख टेस्ट: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन


  • भारत में ही बनेंगी कोरोना की टेस्टिंग किट
  • स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोजाना एक लाख टेस्ट लक्ष्य

कोरोना वायरस महामारी की जांच के लिए चीन से मंगवाई गईं टेस्टिंग किट ने धोखा दे दिया. इसके बाद अब भारत ने अपने यहां पर ही टेस्टिंग किट बनाने पर काम शुरू कर दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को इसी मसले पर एक रिव्यू बैठक की. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जल्द ही हम अपने यहां टेस्टिंग किट बना लेंगे, जिसके बाद एक दिन में एक लाख टेस्ट किए जा सकेंगे.

डिपार्टमेंट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी समेत अन्य संगठनों के साथ चर्चा के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने ये बयान दिया. उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिक, बायो टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट वैक्सीन को बनाने पर भी काम शुरू कर चुके हैं. इसके अलावा जेनेटिक सीक्वेंसिंग को लेकर भी स्टडी शुरू हो गई है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम मई महीने तक भारत में RT-PCR, टेस्टिंग किट बनाने में सफल हो जाएंगे. इसको लेकर सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, सिर्फ इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की ओर से अनुमति मिलने के बाद प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा. 31 मई तक देश में रोजाना एक लाख टेस्ट हो पाएंगे.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की पहचान करने के लिए टेस्टिंग काफी जरूरी है. अभी भारत में रोजाना 40 से 50 हजार के बीच में टेस्ट हो रहे हैं, लगातार इसकी क्षमता बढ़ाई भी जा रही है. मंगलवार सुबह तक देश में 7 लाख से अधिक कोरोना वायरस के टेस्ट हो चुके हैं.

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।