Skip to main content

यूपी के देवबंद में 24 घंटे में 35 पॉजिटिव केस, कोरोना हॉटस्पॉट बना ये इलाका


उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कोरोना के लगातार मरीज बढ़ते जा रहे हैं. सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में ही पिछले 24 घंटे में 35 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

पूरे सहारनपुर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 86 हो चुकी है. सबसे पहले देवबंद के हॉस्टल में रहने वाले जौनपुर के जिस छात्र में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी उसका एक साथी दारुल उलूम देवबंद के हॉस्टल में उसका रूम पार्टनर था. जांच में वह भी पॉजिटिव पाया गया.

करीब 5 हजार छात्र देवबंद में रह रहे

जिला प्रशासन के लिए यह बेहद मुश्किल समय है क्योंकि देवबंद में अभी भी दो से ढाई हजार तक छात्र रह रहे हैं. इसके साथ दारुल उलूम वक्फ में भी दो हजार के आसपास छात्र हॉस्टल में रुके हुए हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

देवबंद के भीतर छात्र के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सबसे बड़ा खतरा इस बात का है कि वहां खाना खाते और एक साथ मिलते-जुलते वक्त बहुत से लोग संक्रमित हो सकते हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

इस लिहाज से दारुल उलूम देवबंद सहारनपुर का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन चुका है. ताजा अपडेट के मुताबिक सहारनपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 86 है और जिसने पिछले 24 घंटे में जितने भी मरीज मिले हैं उनमें दो को छोड़कर सभी मरीज देवबंद से हैं.

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।