देश में कोरोना महामारी से कुल 590 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कुल मरीजों की संख्या 18 हजार 601 हो चुकी है. संक्रमण की आशंका को देखते ही सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और दफ्तरों की कैंटीन को तत्काल बंद कर दिया गया है. उधर, सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई में 53 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं दिल्ली की बात करें तो रूपनगर के राशन की दुकान का हेल्पर संक्रमित पाया गया है, जिसकी न कोई ट्रैवल हिस्ट्री थी और ना ही हॉटस्पॉट इलाके में गया था. अब राशन लेने वाले डेढ़ हजार लोगों के संक्रमित होने का खतरा पैदा हो गया है. कोरोना से जुड़े अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहिए.
मुकेश गौड - प्रधान संपादक
Comments
Post a Comment