Skip to main content

1 से 15 जुलाई तक होगी सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा, डेट शीट जारी


सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के लिए डेट शीट जारी कर दी है. इस परीक्षा को कोरोना के कारण बीच में ही टाल दिया गया था. 12वीं की परीक्षाएं एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच होंगी. इसके साथ ही नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक जुलाई से 15 जुलाई तक सीबीएसई 10वीं की परीक्षा होगी. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने डेट शीट शेयर की है.

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के लिए डेट शीट जारी कर दी है. इस परीक्षा को कोरोना के कारण बीच में ही टाल दिया गया था. 12वीं की परीक्षाएं एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच होंगी. इसके साथ ही नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक जुलाई से 15 जुलाई तक सीबीएसई 10वीं की परीक्षा होगी. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने डेट शीट शेयर की है.

बता दें कि लॉकडाउन के चलते सीबीएसई बोर्ड ने जारी परीक्षाएं मार्च में ही रोक दी थीं. इसके बाद सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी ने दूसरे लॉकडाउन के वक्त घोषणा कर दी थी कि दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं नहीं आयोजित होंगी. लेकिन 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं में से 29 मुख्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी.

ये मुख्य विषय वो विषय हैं जिनके जरिये विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर एडमिशन मिलना सुनिश्च‍ित होता है. कई विश्वविद्यालय मेरिट के आधार एडमिशन लेते हैं जहां इन विषयों के नंबर अन‍िवार्य तौर पर जुड़ते हैं. यहां देखें डेट शीट

आपको बता दें, सीबीएसई ने पहले ही बता दियाा था कि देश में कहीं भी 10वीं की परीक्षा नहीं होगी. सिर्फ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के छात्रों के लिए छूटी हुई परीक्षा आयोजि‍त की जाएगी.

कनफ्यूज न हों, CBSE ने किया साफ, 10वीं-12वीं के 29 मेन एग्जाम होंगे

वहीं दूसरी ओर जिन परीक्षाओं का आयोजन पहले से ही हो चुका है सीबीएसई ने उन परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया है. इस प्रक्रिया को पूरे होने में 50 दिन का समय लग सकता है. डॉ निशंक ने बताया था कि 29 विषयों की परीक्षा का होना बाकी है, लेकिन जो 173 विषयों की परीक्षा हो चुकी थी, जिसकी 1.5 करोड़ से भी अधिक उत्तरपुस्तिकाएं हैं. जिनका मूल्याकांन करने के लिए गृह मंत्रालय की ओर से अनुमति मिल गई है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

सीबीएसई ने 3000 स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र के रूप में चिह्नित कर दिया है. अब 3000 मूल्याकांन केंद्र से ये उत्तर पुस्तिकाएं अध्यापकों के घरों तक पहुंचाई जा रही है. जिसके बाद अध्यापक मूल्याकांन की प्रकिया शुरू कर रहे हैं.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

मूल्याकांन के दौरान किन बातों का रखा जा रहा है ध्यान

कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण, सीबीएसई बोर्ड अब आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए नियमों और दिशा-निर्देशों का एक सेट तैयार कर रहा है. छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए, सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा जा रहा है. परीक्षा के दौरान सख्त नियम अपनाएं जाएंगे. छात्रों और शिक्षकों के लिए सभी आवश्यक किटों के साथ परीक्षा केंद्र तैयार किए जाएंगे.


Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।