Skip to main content

कोरोना पर चीन में 18 सितंबर को क्या हुआ था? हैरान करने वाला खुलासा

ये बात है 18 सितंबर 2019 की. दोपहर को वुहान के तिआन्हे एयरपोर्ट के कस्टम ऑफिस में एक इमरजेंसी मैसेज आया. मैसेज में कहा गया कि लैंड करने वाली फ्लाइट में एक पैसेंजर बीमार है और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है. इसके बाद एयरपोर्ट के स्टाफ इमरजेंसी मोड में आ गए. (फाइल फोटो- चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग)
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 सितंबर को इमरजेंसी मैसेज मिलने के बाद वुहान के एयरपोर्ट पर मौजूद मैनेजर ने अपने स्टाफ को ऐसे इमरजेंसी वक्त के लिए तय की गई पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी. स्टाफ प्रोटेक्टिव मास्क लगाकर जरूरी कार्रवाई करने लगे. (प्रतीकात्मक फोटो- AFP)
चीन की स्टेट मीडिया के एक पत्रकार के मुताबिक, इसके कुछ वक्त बाद वुहान के प्राथमिक सहायता केंद्र ने जानकारी दी कि जांच में संबंधित मरीज के नॉवेल कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला है. चीनी मीडिया ने पूरी घटना को एक ड्रिल (अभ्यास) बताया. (प्रतीकात्मक फोटो- AFP)
तब चीनी मीडिया ने कहा था कि वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स के आयोजन को लेकर इमरजेंसी रेस्पॉन्स की जांच करने के लिए कोरोना वायरस ड्रिल किया गया. अगले महीने चीन में होने वाले वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में 10 हजार प्रतिभागी हिस्सा लेने वाले थे. अधिकारियों ने ड्रिल को सफल करार दिया था. (प्रतीकात्मक फोटो- AFP)
लेकिन इंटरनेशनल मीडिया में अब सवाल उठ रहे हैं कि चीन ने इसी अभ्यास को क्यों चुना? सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं कि उन्होंने नए कोरोना वायरस को लेकर ही ड्रिल क्यों किया?
वहीं, पिछले हफ्ते एक फ्रेंच एथलीट ने कहा था,  उन्हें लगता है कि वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में हिस्सा लेने के दौरान कई लोग कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे. वर्ल्ड चैंपियन पेंटाथलीट इलोडी क्लाउवेल ने कहा- 'मिलिट्री गेम्स के दौरान कई एथलीट काफी अधिक बीमार हो गए थे.' 18 अक्टूबर 2019 से शुरू हुआ वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स 9 दिन तक चला था.

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।